लाइव न्यूज़ :

जॉनसन दो दिसंबर को समाप्त करेंगे इंग्लैंड में लागू लॉकडाउन

By भाषा | Updated: November 22, 2020 09:47 IST

Open in App

लंदन, 22 नवंबर (एपी) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पूरे इंग्लैंड में लागू लॉकडाउन को दो दिसंबर को समाप्त करने और क्षेत्र के आधार पर प्रतिबंध की व्यवस्था फिर से लागू करने की योजना बना रहे हैं।

ब्रिटेन में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या स्थिर होती हुई प्रतीत हो रही है और ऐसे में इस कदम पर विचार किया जा रहा है।

जॉनसन के कार्यालय ने शनिवार देर रात बताया कि सरकार इंग्लैंड में स्थानीय आधार पर प्रतिबंध की तीन स्तरों वाली प्रणाली फिर से लागू करने की योजना बना रही है। इस प्रणाली के तहत विभिन्न क्षेत्रों में संक्रमण की गंभीरता के आधार पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

जॉनसन के कार्यालय के बयान के अनुसार, सरकार ने पांच नवंबर को इंग्लैंड में चार सप्ताह का लॉकडाउन लागू किया था। कैबिनेट प्रतिबंध हटाने संबंधी योजना पर रविवार को विचार करेगी और प्रधानमंत्री सोमवार को संसद को विस्तार से इसकी जानकारी देंगे।

जॉनसन के कार्यालय ने नियामकों द्वारा वायरस के टीके को मंजूरी देने की स्थिति में अगले सप्ताह राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करने की योजना की भी पुष्टि की। सरकार टीका आने तक संक्रमण को काबू करने के लिए जांच की संख्या बढ़ाएगी।

जॉनसन ने 31 अक्टूबर को इंग्लैंड के लिए घरों में रहने के नये नियमों की घोषणा की थी कि इंग्लैंड में पांच नवंबर से कम से कम दो दिसंबर तक प्रतिबंध लागू रहेंगे।

ब्रिटेन में कोविड-19 संक्रमण के नए मामलों की संख्या में पिछले सात दिन में गिरावट आई है। इसमें पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह 13.8 प्रतिशत कमी आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'