लाइव न्यूज़ :

पत्र के लीक होने पर ऋषि नायक को पदावनत करने की जॉनसन ने दी धमकी

By भाषा | Updated: August 8, 2021 17:04 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, आठ अगस्त ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पिछले सप्ताह एक पत्र मीडिया को लीक किये जाने से नाराज बताये जाते हैं जिसमें दावा किया गया है कि उनके चांसलर ऋषि सुनक ने निर्धारित समीक्षा से पहले अंतरराष्ट्रीय कोविड-19 यात्रा नियमों में ढील के वास्ते दबाव डालने के लिए इसे लिखा था।

इस प्रतिक्रिया से पहले मीडिया में खबर आयी थी कि भारतीय मूल के वित्त मंत्री ने अपने बॉस को पत्र लिखा था और उनसे कोरोना वायरस पाबंदियों में काफी ढील देने की दरख्वास्त की थी। मंत्री का कहना था कि ये पाबंदियां अर्थव्यवस्था को बहुत नुकसान पहुंचा रही हैं।

पिछले रविवार को इस पत्र के आधार पर खबर देने वाले संडे टाईम्स के अनुसार बताया जाता है कि जॉनसन बहुत नाराज हो गये और उन्होंने यहां तक कह डाला कि सुनक को पदावनति करके वित्त मंत्रालय से स्वास्थ्य मंत्रालय भेजा जा सकता है।

खबर में कहा गया है, ‘‘ समस्या यह थी कि जॉनसन को जब तक इस पत्र के बारे में पता चला, तब तक उसका ब्योरा मीडिया में सामने आ चुका था।’’

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ शायद इस बार हम ऋषि को अगले स्वास्थ्य मंत्री के रूप में देखें। वह वहां बहुत अच्छा काम कर सकते हैं। ’’

सूत्र ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि चांसलर को मंत्रिमंडल में अगले फेरदबल में पदावनत किया जा सकता है। हालांकि डाउनिंग स्ट्रीट ने ‘‘निजी बातचीत’’ के बारे में कुछ कहने से इनकार किया लेकिन ऋषि के करीबियों ने कहा कि वह कोविड से प्रभावित ब्रिटिश अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की अपनी जिम्मेदारी पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल