लाइव न्यूज़ :

जॉन केरी जलवायु परिवर्तन के मुद्दों पर चर्चा के लिए बांग्लादेश में

By भाषा | Updated: April 9, 2021 15:47 IST

Open in App

ढाका, नौ अप्रैल (एपी) जलवायु परिवर्तन पर अमेरिका के विशेष दूत जॉन केरी शुक्रवार को बांग्लादेश पहुंचे।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन इस महीने जलवायु परिवर्तन पर एक ऑनलाइन शिखर सम्मेलन आयोजित करने वाले हैं। उक्त शिखर सम्मेलन से पहले केरी यह जानने के लिए बांग्लादेश आये हैं कि उसने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए क्या कदम उठाये हैं।

विदेश विभाग के अनुसार केरी इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात का दौरा कर चुके हैं जहां के प्रशासन ने कहा है कि गर्म मौसम, कम बारिश, सूखा, अधिक तूफान से बुनियादी ढांचा, मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने भारत की यात्रा भी की, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इन चुनौतियों पर चर्चा की।

कुछ विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि समुद्र का बढ़ता स्तर बांग्लादेश के विशाल तटीय क्षेत्र को निगल सकता है, और चक्रवात एवं ज्वार-भाटा से कृषि को नुकसान हो सकता है जो लाखों लोगों की आजीविका है। इससे दुनिया का सबसे बड़ा मैंग्रोव वन ‘सुंदरबन’ और इसमें रहने वाले बाघों को खतरा है।

विदेश विभाग ने कहा कि केरी और मोदी ने अपनी चर्चा के दौरान स्वच्छ ऊर्जा, नवाचार पर सहयोग और नयी उभरती प्रौद्योगिकी जैसे ऊर्जा भंडारण, ग्रीन हाइड्रोजन, स्वच्छ औद्योगिक प्रक्रिया और कृषि को बढ़ाने के लिए वित्त जुटाने पर ध्यान केंद्रित किया।

बाइडन ने प्रधानमंत्री शेख हसीना सहित विश्व के 40 नेताओं को 22-23 अप्रैल को आयोजित होने वाले शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया है।

बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमेन ने कहा, ‘‘हमें अपनी प्राथमिकता के मुद्दों को बताने में प्रसन्नता होगी। हम बांग्लादेश द्वारा अब तक उठाए गए कदम भी साझा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?