लाइव न्यूज़ :

सीरिया: अमेरिकी सैन्य ऑपरेशन में मारा गया IS का सरगना अबु इब्राहिम, जो बाइडन ने किया ऐलान

By रुस्तम राणा | Updated: February 3, 2022 21:31 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, हमने आईएसआईएस के नेता अबू इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी को युद्ध के मैदान में मार गिराया है। सभी अमेरिकी ऑपरेशन से सुरक्षित रूप से लौट आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने सैनिकों का किया धन्यवादकहा- हमारे सैनिक ऑपरेशन से सुरक्षित रूप से लौट आए हैं

इस्लामिक स्टेट का सरगना अबु इब्राहिम अल-हाशिमी अल कुरैशी को सीरिया में एक सैन्य अभियान में मार गिराया गया है। इसकी जानकारी गुरुवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने दी है।  बाइडेन ने कहा कि इस्लामिक स्टेट के नेता को सीरिया में अमेरिकी सेना द्वारा मार गिराया गया है।

बाइडन ने एक बयान में कहा, "मेरे निर्देश पर कल रात, उत्तर पश्चिमी सीरिया में अमेरिकी सैन्य बलों ने अमेरिकी लोगों और हमारे सहयोगियों की रक्षा करने और दुनिया को एक सुरक्षित स्थान बनाने के लिए सफलतापूर्वक एक आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया गया।

उन्होंने आगे कहा, हमारे सशस्त्र बलों के कौशल और बहादुरी के लिए धन्यवाद, हमने आईएसआईएस के नेता अबू इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी को युद्ध के मैदान में मार गिराया है। सभी अमेरिकी ऑपरेशन से सुरक्षित रूप से लौट आए हैं।

अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अबु इब्राहिम ने खुद को घिरता देख अपनी आत्मघाती बेल्ट का बटन दबाकर खुद को उड़ा लिया। इसमें उसके साथ उसके परिवारवालों की भी मौत हो गई। मरने वालों में औरतें और बच्चे भी शामिल थे। 

मालूम हो कि अक्टूबर 2019 में इस्लामिक स्टेट के संस्थापक अबू बक्र अल-बगदादी की हत्या के बाद, समूह ने उनके उत्तराधिकारी अल-कुरैशी को नामित किया, जो एक इराकी था, जिसे कभी अमेरिकी हिरासत में रखा गया था।

अधिकारी ने कहा, "जबकि हम अभी भी इस ऑपरेशन के परिणामों का आंकलन कर रहे हैं, यह वही कायरतापूर्ण आतंकवादी रणनीति प्रतीत होती है जिसे हमने 2019 के ऑपरेशन में देखा था जिसने अल-बगदादी को खत्म कर दिया था।" 

सीरिया में अमेरिका ने ठीक इसी तरह एक सैन्य अभियान में अबु बक्र अल-बगदादी को भी मार गिराया था। हालांकि, बगदादी को पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यकाल में मारा गया था। अब करीब ढाई साल बाद जो बाइडन प्रशासन ने भी सीरिया में बड़ा ऑपरेशन चलाकर बगदादी के उत्तराधिकारी को मार गिराया है। 

टॅग्स :जो बाइडनआईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र! यूपी ATS ने 19 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

विश्वरोपा पेड़ बबूल का, आम कहां से होए!

विश्वपूर्व राष्ट्रपति बाइडन सहित अमेरिकी नेताओं को पीएम मोदी ने उपहार में क्या-क्या दी?, विदेश मंत्रालय ने सूची जारी की, देखिए 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2024 तक की पूरी सूची

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वOperation Hawkeye Strike: अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना, ऑपरेशन हॉकआई के तहत दिया करारा जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल