लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: राष्ट्रपति चुनाव के लिए जो बाइडेन होंगे डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार, डोनाल्ड ट्रंप को देंगे चुनौती

By भाषा | Updated: June 6, 2020 16:56 IST

जो बाइडेन बराक ओबामा प्रशासन में वर्ष 2009 से 2017 तक अमेरिका के 47वें उप-राष्ट्रपति थे और अमेरिका-भारत के बीच मजबूत संबंधों के पैरोकार रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देजो बाइडेन डेमोक्रेटिक पार्टी की आधिकारिक उम्मीदवारी प्राप्त करने के पात्र बन गए हैं।अब व्हाइट हाउस की दौड़ में जो बाइडेन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देंगे।

वाशिंगटन। अमेरिका-भारत के बीच मजबूत संबंधों के पैरोकार पूर्व उप-राष्ट्रपति जो बाइडेन नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की आधिकारिक उम्मीदवारी प्राप्त करने के पात्र बन गए हैं और अब व्हाइट हाउस की दौड़ में वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देंगे।

शुक्रवार रात तक 77 वर्षीय बाइडेन ने कुल 3,979 प्रतिनिधियों में से 1,991 का समर्थन हासिल कर लिया, जिसके साथ वह डेमोक्रेटिक पार्टी के आधिकारिक नामांकन को हासिल करने पात्र बन गए हैं। बाइडेन बराक ओबामा प्रशासन में वर्ष 2009 से 2017 तक अमेरिका के 47वें उप-राष्ट्रपति रहे।

अगस्त में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेशनल कन्वेंशन में उन्हें औपचारिक रूप से नामित किया जाएगा। राष्ट्रपति पद के लिए तीन नवंबर को होने वाले चुनाव में वह रिपब्लिकन पार्टी के 73 वर्षीय ट्रंप को चुनौती देंगे। डेमोक्रेटिक पार्टी की प्राइमरी में बहुसंख्यक प्रतिनिधियों का समर्थन हासिल करने के बाद बाइडेन ने कहा कि यह अमेरिका के इतिहास में एक कठिन समय है और इसका जवाब ट्रंप की आक्रामक, विभाजनकारी राजनीति नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘देश नेतृत्व चाह रहा है। ऐसा नेतृत्व जो हमें एकजुट कर सके, जो हमें एक साथ ला सके।’’ बाइडेन भारत और अमेरिका के संबंधों के हिमायती रहे हैं। 2008 में एक सीनेटर के नाते उन्होंने ऐतिहासिक असैन्य परमाणु संधि के पक्ष में मतदान किया था। वह 2013 में भारत आए थे। बाइडेन की उम्मीदवारी अब केवल औपचारिकता मानी जा रही है क्योंकि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी बर्नी सेंडर्स ने इस दौड़ से कदम वापस ले लिए हैं और अब दोनों की टीम ट्रंप को हराने के लिए मिलकर काम कर रही हैं।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पबराक ओबामा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल