लाइव न्यूज़ :

जो बाइडन की फिसली जुबान, यूक्रेन के लोगों को कह दिया 'ईरानी', देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 2, 2022 11:30 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की रूसी आक्रमण के खिलाफ यूक्रेन का समर्थन करने का आह्वान करते हुए उस समय जुबान फिसल गई जब उन्होंने गलती से यूक्रेनियन को "ईरानी लोगों" के रूप में संबोधित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर "इरानियन" ट्रेंड कर रहा है।जो बाइडन की रूसी आक्रमण के खिलाफ यूक्रेन का समर्थन करने का आह्वान करते हुए उस समय जुबान फिसल गई जब उन्होंने गलती से यूक्रेनियन को "ईरानी लोगों" के रूप में संबोधित कर दिया।

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की रूसी आक्रमण के खिलाफ यूक्रेन का समर्थन करने का आह्वान करते हुए उस समय जुबान फिसल गई जब उन्होंने गलती से यूक्रेनियन को "ईरानी लोगों" के रूप में संदर्भित किया। ऐसे में ट्विटर पर "ईरानी" ट्रेंड कर रहा है। इसके साथ ही बाइडेन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें यूक्रेन के लोगों को "ईरानी लोगों" के रूप में संबोधित करते हुए सुना जा सकता है। 

बता दें कि जो बाइडन ने मंगलवार रात (स्थानीय समय के अनुसार) अपने पहले 'स्टेट ऑफ द यूनियन' संबोधन में कहा था कि पुतिन टैंकों के साथ कीव को घेर सकते हैं, लेकिन वह ईरानी लोगों के दिलों और आत्माओं को कभी हासिल नहीं करेंगे। वहीं, ये अजीब क्षण तुरंत ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया पर "ईरानी" शब्द के साथ ट्रेंड करने लगा। यह पहली बार नहीं है जब 79 वर्षीय जो बाइडन इस तरह से शब्दों में उलझे हुए नजर आए हैं।

पिछले साल सोशल मीडिया ने उनकी उस गलती को हवा दे दी थी, जब उन्होंने गलती से अपनी उपाध्यक्ष कमला हैरिस को "राष्ट्रपति हैरिस" कह दिया था। वहीं, बाइडेन ने स्टेट ऑफ द यूनियन के संबोधन के दौरान रूस व व्लादिमीर पुतिन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है। अमेरिका और हमारे सहयोगी सामूहिक शक्ति के साथ नाटो क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेंगे। यूक्रेनियन साहस के साथ लड़ रहे हैं। पुतिन को युद्ध के मैदान में लाभ हो सकता है, लेकिन उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादअमेरिकाजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."