लाइव न्यूज़ :

जो बाइडन ने भारतीय-अमेरिकी माला अडिगा को अपनी पत्नी का नीति निदेशक किया नियुक्त

By भाषा | Updated: November 22, 2020 15:42 IST

Open in App

वाशिंगटन, 22 नवंबर अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय-अमेरिकी माला अडिगा को अपनी पत्नी जिल बाइडन का नीति निदेशक नियुक्त किया है।

देश की अगली प्रथम महिला बनने जा रही जिल का ध्यान मुख्य रूप से शिक्षा पर केंद्रित है, इसलिए शिक्षा संबंधी नीति के संबंध में अनुभवी माला अडिगा को इस पद के लिए चुना गया है।

अडिगा बाइडन की 2020 प्रचार मुहिम की वरिष्ठ नीति सलाहकार और जिल की वरिष्ठ सलाहकार थीं। उन्होंने पहले उच्च शिक्षा एवं सैन्य परिवारों की निदेशक के तौर पर बाइडन फाउंडेशन के लिए भी काम किया है।

वह इससे पहले पूर्ववर्ती ओबामा प्रशासन में ‘ब्यूरो ऑफ एजुकेशनल एंड कल्चरल अफेयर्स’ में अकादमिक कार्यक्रमों के लिए विदेश मंत्रालय में उप सहायक सचिव थीं और उन्होंने विदेश मंत्रालय के ‘ऑफिस ऑफ ग्लोबल विमेंस इश्यूज’ में चीफ ऑफ स्टाफ और विशेष दूत की वरिष्ठ सलाहकार के तौर पर भी जिम्मेदारी निभाई है।

सीएनएन ने शुक्रवार के कहा, ‘‘माला अडिगा अगली प्रथम महिला जिल बाइडन की नीति निदेशक होंगी।’’

उसने बताया कि इसके अलावा बाइडन फाउंडेशन की कार्यकारी निदेशक रहीं लुइसा टेरेल को व्हाइट हाउस के विधायी मामलों के कार्यालय का निदेशक बनाया जाएगा। ओबामा प्रशासन में जिल बाइडन के सामाजिक सचिव रहे कार्लोस एलिजोंदो व्हाइट हाउस के सामाजिक सचिव होंगे। राजदूत कैथी रसैल को व्हाइट हाउस कार्यालय में राष्ट्रपति के कार्मिक मामलों का निदेशक बनाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'