लाइव न्यूज़ :

जोएन एस. बास बनीं अमेरिकी वायुसेना की चीफ मास्टर सार्जेंट चुनी जाने वाली पहली महिला

By भाषा | Updated: June 20, 2020 22:04 IST

हवाई की रहने वाली बास मिसिसिपी में कीस्लर वायु सेना अड्डे पर कमांड चीफ मास्टर सार्जेंट के रूप में सेवाएं दे रही हैं। वह 1993 में वायुसेना में भर्ती हुई थी। वायुसेना ने बास के हवाले से कहा, ‘‘यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है कि मुझे वायु की 19वीं चीफ मास्टर सार्जेंट के तौर पर चुना गया।’’

Open in App
ठळक मुद्देबास सेवा के एन्लिस्टिड (सूचीबद्ध) कर्मियों के कल्याण संबंधी मामलों पर ब्राउन और वायु सेना सचिव बारबरा बैरेट की वरिष्ठ एन्लिस्टिड सलाहकार होंगी। महिला को किसी सैन्य सेवा के चीफ के रूप में सेवाएं देने का मौका नहीं दिया गया है और न ही किसी महिला ने ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के सदस्य के तौर पर सेवाएं दी है।वायुसेना ने चीफ मास्टर सार्जेंट के रूप में किसी महिला का चयन कर इस महीने में दूसरी बार इतिहास रचा है।

वाशिंगटनः चीफ मास्टर सार्जेंट जोएन एस. बास को वायु सेना का 19वां चीफ मास्टर सार्जेंट चुना गया है और इसी के साथ वह किसी अमेरिकी सैन्य सेवा में शीर्ष ‘एन्लिस्टिड लीडर’ चुनी जाने वाली पहली महिला बन गई हैं।

वायुसेना ने चीफ मास्टर सार्जेंट के रूप में किसी महिला का चयन कर इस महीने में दूसरी बार इतिहास रचा है। इससे करीब दो सप्ताह पहले सीनेट ने जनरल चार्ल्स क्यू. ब्राउन की वायु सेना के चीफ ऑफ स्टाफ पद पर नियुक्ति की पुष्टि की थी। ब्राउन अमेरिका की किसी सैन्य सेवा का नेतृत्व करने वाले पहले अश्वेत अधिकारी बन गए हैं। वह अगस्त में कार्यभाल संभालेंगे।

अमेरिका सेना में वरिष्ठ पदों पर अपेक्षाकृत बहुत कम महिलाओं को पदोन्नत किया जाता है। अभी तक किसी भी महिला को किसी सैन्य सेवा के चीफ के रूप में सेवाएं देने का मौका नहीं दिया गया है और न ही किसी महिला ने ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के सदस्य के तौर पर सेवाएं दी है।

बास सेवा के एन्लिस्टिड (सूचीबद्ध) कर्मियों के कल्याण संबंधी मामलों पर ब्राउन और वायु सेना सचिव बारबरा बैरेट की वरिष्ठ एन्लिस्टिड सलाहकार होंगी। हवाई की रहने वाली बास मिसिसिपी में कीस्लर वायु सेना अड्डे पर कमांड चीफ मास्टर सार्जेंट के रूप में सेवाएं दे रही हैं। वह 1993 में वायुसेना में भर्ती हुई थी। वायुसेना ने बास के हवाले से कहा, ‘‘यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है कि मुझे वायु की 19वीं चीफ मास्टर सार्जेंट के तौर पर चुना गया।’’ 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?