लाइव न्यूज़ :

जिल बाइडन ने फ्लाइट अटेंडेंट बनकर संवाददाताओं को बनाया अप्रैल फूल

By भाषा | Updated: April 2, 2021 11:18 IST

Open in App

वाशिंगटन, दो अप्रैल (एपी) अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन ने उनके साथ विमान से कैलिफोर्निया से वाशिंगटन लौट रहे संवाददाताओं को अनोखे अंदाज में अप्रैल फूल बनाया।

भोजन सेवा के दौरान, “जैस्मिन” नाम की प्लेट लगाए हुए एक फ्लाइट अटेंडेंट ने सभी को डव आइसक्रीम बांटी। उसने काले रंग का मास्क और काले रंग का पैंट-सूट पहना हुआ था और उसके बाल छोटे थे।

आइसक्रीम बांटकर जाने के बाद कुछ मिनट बाद “जैस्मिन” इस बार बिना विग के सबके सामने हंसते हुए और ‘अप्रैल फूल्स’ कहते हुए आईं तब सबको मालूम चला कि फ्लाइट अंटेडेंट के भेष में जिल बाइडन थीं।

प्रथम महिला के सहयोगियों ने संवाददाताओं को बताया कि ‘‘जैस्मिन’’ की असली पहचान मालूम चलने के बाद वे भी उतने ही चकित थे।

अपने 2019 के संस्मरण “व्येहर द लाइट एंटर्स’’ में बाइडन ने स्वीकार किया था कि उन्हें मजाक करना बहुत पसंद है। ओबामा प्रशासन के दौरान जब उनके पति उपराष्ट्रपति थे, तब वह एक बार ‘एयर फोर्स टू’ विमान के सामान रखने वाले हिस्से में छिपकर बैठ गईं थी जिससे वहां सामान रखने की कोशिश कर रहा व्यक्ति डर गया था।

उन्होंने लिखा था, “मैं हमेशा से मानती हूं कि खुश होने के पल जब भी मिलें उन्हें चुरा लेना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां