लाइव न्यूज़ :

Japan PM Kishida steps down: जापान पीएम किशिदा और मंत्रिमंडल ने दिया इस्तीफा?, 27 अक्टूबर को संसदीय चुनाव...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2024 11:43 IST

Japan PM Kishida steps down: मंगलवार को संसद में मतदान के बाद इशिबा का प्रधानमंत्री बनना तय है, क्योंकि संसद में उनकी पार्टी के सत्तारूढ़ गठबंधन के पास बहुमत है।

Open in App
ठळक मुद्देतीन वर्ष के कार्यकाल के अंत में इस्तीफा देने की अगस्त में घोषणा की थी। मंगलवार को संसद में मतदान के बाद इशिबा का प्रधानमंत्री बनना तय है।इशिबा अपने नए मंत्रिमंडल की घोषणा करेंगे।

Japan PM Kishida steps down: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और उनके मंत्रिमंडल ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया जिससे उनके संभावित उत्तराधिकारी शिगेरु इशिबा के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यभार ग्रहण करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मुख्य कैबिनेट सचिव योशिमासा हयाशी ने घोषणा की कि किशिदा और उनके मंत्रियों ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में इस्तीफे सौंप दिए। इशिबा को शुक्रवार को सत्तारूढ़ ‘लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी’ का नेता चुना गया था ताकि वह किशिदा का स्थान ले सकें।

किशिदा ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल के अंत में इस्तीफा देने की अगस्त में घोषणा की थी। मंगलवार को संसद में मतदान के बाद इशिबा का प्रधानमंत्री बनना तय है, क्योंकि संसद में उनकी पार्टी के सत्तारूढ़ गठबंधन के पास बहुमत है। इसके बाद इशिबा अपने नए मंत्रिमंडल की घोषणा करेंगे।

इशिबा ने सोमवार को कहा था कि वह मंगलवार को देश का औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद 27 अक्टूबर को संसदीय चुनाव कराने की योजना बना रहे हैं। इशिबा ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल के गठन से पहले पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की घोषणा करते हुए चुनाव की तारीख का उल्लेख किया। किशिदा भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हुए हैं।

टॅग्स :जापानफुमियो किशिदाशिगेरु इशिबा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!