लाइव न्यूज़ :

तालिबान निजाम की सहायता के लिए आगे आया जापान, 58 मिलियन डॉलर की करेगा आपातकालीन मदद

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 28, 2021 18:36 IST

अफगानिस्तान की खराब हालात को देखकर जापान ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है । इसके लिए वह 58 मिलियन का अनुदान भी देगा ।

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान की मदद के लिए आगे आया जापान

काबुल:  जापान की सरकार ने मानवीय सहायता के लिए अफगानिस्तान को आपातकालीन अनुदान के रूप में 58 मिलियन डॉलर की पेशकश करने का निर्णय लिया है । विदेश मंत्री मोतेगी तोशिमित्सु ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में इस फैसले की घोषणा की ।

जापान सात अंतरराष्ट्रीय संगठनों के माध्यम से खाद्य सामग्री जैसे गेहूं और बीन्स, साथ ही विस्थापित लोगों के लिए आश्रय सहित राहत सामग्री प्रदान करेगा । देश में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से अफगानिस्तान के लिए आपातकालीन अनुदान सहायता देने वाला जापान पहला देश होगा । 

मोतेगी ने कहा कि राजधानी काबुल के पतन के बाद से वहां मानवीय स्थिति खराब हो रही है और अधिक से अधिक लोग विस्थापित हो रहे हैं । उन्होंने कहा कि जापान अफगान लोगों का समर्थन करना जारी रखेगा ।

संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम द्वारा जारी नवीनतम रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि अफगानिस्तान की आधी से अधिक आबादी, या लगभग 22.8 मिलियन लोग, नवंबर से मार्च तक तीव्र खाद्य असुरक्षा का सामना करेंगे ।

अफगानिस्तान में तालिबान के नियंत्रण के बाद से ही वहां के हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं । लोग अपने देश छोड़ने को मजबूर है । अफगानिस्तान से ऐसे कई वीडियोज सामने आए, जिसमें लोग किसी तरह से बस देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे हैं । 

टॅग्स :अफगानिस्तानKabulजापानतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!