लाइव न्यूज़ :

जापान ने दक्षिणी द्वीप के पास संदिग्ध चीनी पनडुब्बी देखी

By भाषा | Updated: September 12, 2021 15:41 IST

Open in App

तोक्यो, 12 सितंबर (एपी) जापान ने एक दक्षिणी जापानी द्वीप के पास एक पनडुब्बी का पता लगाया है जिसके चीनी होने का संदेह है। रक्षा मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। चीन द्वारा अपनी सैन्य गतिविधियां बढ़ाए जाने के साथ ही जापान ने पूर्वी चीन सागर में सतर्कता का स्तर बढ़ा दिया है।

पनडुब्बी पानी के भीतर ही है लेकिन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पनडुब्बी चीन की मालूम होती है क्योंकि पनडुब्बी के पास चीनी लुयांग 3 मिसाइल विध्वंसक पोत है।

मंत्रालय ने बताया कि पनडुब्बी जापान द्वारा नियंत्रित विवादित पूर्वी चीन सागर द्वीपों से लगभग 700 किलोमीटर (420 मील) उत्तर पूर्व में अमामीओशिमा द्वीप के पूर्वी तट से उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ रही है। इस सागर पर चीन भी दावा करता है।

पनडुब्बी रविवार सुबह पूर्वी चीन सागर में पश्चिम की तरफ बढ़ रही थी।

न तो पनडुब्बी ने और न ही पोत ने जापानी जल क्षेत्र में प्रवेश किया। अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत, दूसरे देश के तट से गुजरने वाली पनडुब्बियों को राष्ट्रीय ध्वज दिखाने की आवश्यकता होती है।

जापान के समुद्री आत्मरक्षा बल ने प्रारंभिक चेतावनी देने और सूचना एकत्र करने के लिए क्षेत्र में तीन टोही विमान और दो विध्वंसक भेजे।

जून 2020 में भी चीनी मानी जाने वाली एक पनडुब्बी को इस क्षेत्र में देखा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?