लाइव न्यूज़ :

Japan Plane Crash: विमान में भरा धुआं, चालक दल के पांच सदस्य मृत, पायलट ने आग की लपटों के बीच कराई लैंडिंग, दहशत में यात्री, वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: January 2, 2024 17:39 IST

Japan Plane Crash: रिकॉर्ड किए गए वीडियो में लैंडिंग के बाद विमान में आग लगने के बाद यात्रियों के बीच घबराहट दिखाई दे रही है। वीडियो में विमान धुएं से भरा हुआ नजर आ रहा है।

Open in App

Japan Plane Crash:जापान के टोक्यो में हानेडा हवाई अड्डे के रनवे पर विमान में आग लगने के बाद से एक के बाद एक फुटेज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एनएचके टीवी ने कहा कि जापानी हवाई अड्डे पर दुर्घटना की चपेट में आए तटरक्षक विमान में चालक दल के पांच सदस्य मृत मिले।

मंगलवार को हुए हादसे में यात्रियों से भरे विमान में आग लगने के बाद धूं-धूं करते जलते विमान के कारण बड़ा हादसा हो गया। गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। जापान एयरलाइंस की उड़ान जेएएल-516 के पूरी तरह आग लगने से पहले उसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित बाहर आ गए। माना जा रहा है कि विमान में कुल 379 लोग सवार थे। 

विमान में सवार एक यात्री द्वारा शूट किया गया वीडियो सामने आया है जिसमें विमान के अंदर की दहशत साफ नजर आ रही है। एक यात्री द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में लैंडिंग के बाद विमान में आग लगने के बाद यात्रियों के बीच घबराहट दिखाई दे रही है। वीडियो में विमान धुएं से भरा हुआ नजर आ रहा है।

वीडियो लैंडिंग के वक्त शूट किया गया है जिस वक्त तक विमान में आग लग चुकी थी और सभी यात्री विमान में ही सवार थे। हालांकि, आग लगने के कारण विमान में लाइट चली गई और पूरे विमान में धुआं भर गया।

एक अन्य वीडियो में दिखाया गया कि जापान एयरलाइंस का विमान पूरी तरह से आग की लपटों में घिरा हुआ था, जबकि अग्निशमन कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे। हानेडा हवाई अड्डे पर लगे कैमरों के वीडियो फुटेज में वह भयावह क्षण कैद हो गया जब विमान के नीचे उतरने के तुरंत बाद उसमें से आग की लपटें निकलने लगीं।

फ्लाइट 516 के रूप में पहचाने जाने वाले विमान ने होक्काइडो के न्यू चिटोस हवाई अड्डे से टोक्यो के लिए उड़ान भरी। सभी 379 यात्री और चालक दल के सदस्य चमत्कारिक ढंग से आग से बच गए। टक्कर का शिकार हुए जापान तट रक्षक विमान में छह लोग सवार थे। जबकि एक व्यक्ति को कथित तौर पर बाहर निकाल दिया गया, पांच अन्य का पता नहीं चल पाया है।

तटरक्षक प्रवक्ता योशिनोरी यानागिशिमा ने यात्री विमान और (तटरक्षक) बल की उड़ान एमए-722, बॉम्बार्डियर डैश-8 के बीच टक्कर की पुष्टि की।

उन्होंने कहा कि पायलट विमान से निकल गया है और अधिकारियों से संपर्क किया है लेकिन चालक दल के अन्य पांच सदस्यों का पता नहीं चल पाया है और विमान की स्थिति की भी जानकारी नहीं है। हानेडा जापान के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है, और कई लोग नए साल की छुट्टियों में यात्रा करते हैं। 

गौरतलब है कि रनवे पर विमान में आग लगने के तुरंत बाद एक बड़ा आपातकालीन अभियान शुरू किया गया। आग बुझाने के लिए टोक्यो अग्निशमन विभाग द्वारा कम से कम 70 अग्निशमन ट्रक और अन्य वाहन भेजे गए।

हानेडा हवाई अड्डे पर जापान एयरलाइंस बिल्डिंग के आपदा रोकथाम केंद्र ने बताया कि आग रनवे सी पर लगी है। यह घटना जापान के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक, हानेडा हवाई अड्डे पर सुरक्षा प्रोटोकॉल के बारे में चिंता पैदा करती है।

टॅग्स :विमान दुर्घटनाजापानवायरल वीडियोअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!