जापान भूस्खलन: अब तक सात शव बरामद, लापता 20 लोगों की तलाश जारी

By भाषा | Published: July 6, 2021 09:15 PM2021-07-06T21:15:55+5:302021-07-06T21:15:55+5:30

Japan landslide: Seven bodies recovered so far, search continues for 20 missing | जापान भूस्खलन: अब तक सात शव बरामद, लापता 20 लोगों की तलाश जारी

जापान भूस्खलन: अब तक सात शव बरामद, लापता 20 लोगों की तलाश जारी

तोक्यो, छह जुलाई (एपी) जापान की राजधानी तोक्यो के दक्षिण पश्चिमी शहर अतामी में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद मलबे से मंगलवार को तीन और शव बरामद होने के बाद मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर सात हो गई है, जबकि 20 अन्य अब भी लापता हैं।

अतामी के आपदा प्रभावित इलाके में करीब 2000 बचाव कर्मियों को तैनात किया गया है। भूस्खलन की घटना शनिवार को हुई थी।

अतामी के मेयर साकेई साइतो ने कहा, ‘‘हम यथासंभव अधिक से अधिक लोगों की जान बचाने की कोशिश करेंगे। ’’

जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने संवाददाताओं से कहा कि बचावकर्मी उन लोगों को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, ‘‘जो मलबे में फंसे हैं और जल्द से जल्द मदद मिलने का इंतजार कर रहे हैं’’।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Japan landslide: Seven bodies recovered so far, search continues for 20 missing

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे