लाइव न्यूज़ :

तोक्यो में कोरोना वायरस आपात स्थिति बढ़ाने पर विचार कर रहा है जापान

By भाषा | Updated: March 3, 2021 18:41 IST

Open in App

तोक्यो, तीन मार्च (एपी) जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने बुधवार को कहा कि वह तोक्यो क्षेत्र में कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर लागू की गई आपात स्थिति को लगभग दो सप्ताह के लिए बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं क्योंकि संक्रमण के मामलों में उल्लेखनीय कमी नहीं आयी है।

सुगा ने तोक्यो, कानागावा, साइतामा और चिबा के लिए 7 जनवरी को एक महीने की आपात स्थिति घोषित की थी और फिर इसे 7 मार्च तक बढ़ा दिया था।

जनवरी में बाद में दस अन्य प्रान्तों के लिए जारी आपात स्थिति को पिछले हफ्ते हटा लिया गया था, जिससे व्यवसायों को जल्द सामान्य करने की सरकार की उत्सुकता रेखांकित हुई थी।

सुगा ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे संक्रमण रोधी उपाय बहुत महत्वपूर्ण चरण में हैं। लोगों के जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा के लिए, मुझे लगता है कि हमें लगभग दो सप्ताह तक (आपात स्थिति) का विस्तार करने की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'