लाइव न्यूज़ :

Japan election 2025: 248 सीट वाले ऊपरी सदन में बहुमत नहीं, क्या हार के बाद पद छोड़ेंगे प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2025 14:26 IST

Japan election 2025: जापान की संसद ‘डायट’ के उच्च सदन ‘हाउस ऑफ काउंसलर्स’ की 248 सीट में से 124 के लिए रविवार को मतदान हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देपहले से मौजूद 75 सीट के अलावा 50 सीट और जीतनी थीं।बहुमत से तीन सीट और उसकी पहले की सीट से 19 सीट कम हैं।हार इशिबा के नेतृत्व वाले गठबंधन के लिए एक और झटका है।

Japan election 2025:जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने सोमवार को कहा कि उनके नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के उच्च सदन का चुनाव हार जाने के बावजूद वह पद पर बने रहेंगे ताकि देश बढ़ती कीमतों और उच्च अमेरिकी शुल्क जैसी चुनौतियों से निपट सके। इशिबा का सत्तारूढ़ गठबंधन सोमवार को अहम संसदीय चुनाव में 248 सीट वाले ऊपरी सदन में बहुमत हासिल नहीं कर सका। जापान की संसद ‘डायट’ के उच्च सदन ‘हाउस ऑफ काउंसलर्स’ की 248 सीट में से 124 के लिए रविवार को मतदान हुआ।

इशिबा की ‘लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी’ (एलडीपी) और उसके गठबंधन सहयोगी कोमेइतो को बहुमत बनाए रखने के लिए उसके पास पहले से मौजूद 75 सीट के अलावा 50 सीट और जीतनी थीं लेकिन गठबंधन 47 सीट ही जीत सका। यह आंकड़ा बहुमत से तीन सीट और उसकी पहले की सीट से 19 सीट कम हैं। यह हार इशिबा के नेतृत्व वाले गठबंधन के लिए एक और झटका है।

गठबंधन अक्टूबर में हुए निचले सदन के चुनाव में हार के बाद दोनों सदनों में अल्पमत में आ गया है तथा इससे जापान की राजनीतिक अस्थिरता और बढ़ गई है। पार्टी की 1955 में स्थापना के बाद से यह पहली बार है जब एलडीपी ने संसद के दोनों सदनों में बहुमत खो दिया है।

इशिबा ने कहा कि वह नतीजों को गंभीरता से लेते हैं, लेकिन उनकी प्राथमिकता राजनीतिक शून्यता पैदा होने से रोकना और अमेरिका के साथ शुल्क समझौते की एक अगस्त की समयसीमा सहित आगामी चुनौतियों से निपटना है। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौते पर पहुंचेंगे।

टॅग्स :जापानशिगेरु इशिबा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल