लाइव न्यूज़ :

चीन और उत्तर कोरिया की चुनौतियों का सामना करने के लिए साथ मिलकर काम करेंगे जापान और अमेरिका

By भाषा | Updated: October 5, 2021 12:37 IST

Open in App

तोक्यो, पांच अक्टूबर (एपी) जापान के नए प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से बातचीत की और कहा कि दोनों नेता जापान और अमेरिका के बीच गठबंधन को मजबूत करेंगे और चीन तथा उत्तर कोरिया की ओर से बढ़ती चुनौतियों के मद्देनजर क्षेत्रीय सुरक्षा में सहयोग करेंगे।

किशिदा को संसद द्वारा चुना गया था और उन्होंने सोमवार को शपथ ली थी। प्रधानमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि बाइडन ने उन्हें पूर्वी चीन सागर में जापान के नियंत्रण वाले द्वीप सेनकाकू की रक्षा के प्रति आश्वस्त किया है। इस द्वीप पर चीन भी अपना दावा करता है और उसने क्षेत्र में तटरक्षक बल की गतिविधि बढ़ा दी है।

किशिदा ने कहा कि बाइडन ने सेनकाकू समेत जापान की सुरक्षा करने की अमेरिका की प्रतिबद्धता को दोहराया है। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने चीन और उत्तर कोरिया की चुनौतियों का मिलकर सामना करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। किशिदा मजबूत जापान-अमेरिका सुरक्षा संबंधों के समर्थक हैं और समान विचारधारा वाले एशियाई और यूरोपीय देशों तथा ब्रिटेन के साथ साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के पक्षधर हैं।

किशिदा ने जापान की मिसाइल और नौसनिक क्षमता में वृद्धि करने का भी संकल्प लिया है। किशिदा ने सोमवार को कहा कि चीन के साथ संवाद जारी रहेगा जो कि एक महत्वपूर्ण पड़ोसी और व्यापारिक साझेदार है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्वी और दक्षिण चीन सागर में यथास्थिति बदलने के चीन के प्रयासों का विरोध किया जाना चाहिए।

सोमवार को किशिदा ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से भी बातचीत की और द्विपक्षीय सुरक्षा तथा आर्थिक संबंधों को मजबूत करने एवं ‘क्वाड’ गठबंधन पर चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल