लाइव न्यूज़ :

26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 26, 2026 13:06 IST

कांगो के पूर्वी क्षेत्र में हाल के महीनों में एडीएफ और रवांडा समर्थित एम23 विद्रोही समूह सहित सशस्त्र समूहों के कई हमले हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएडीएफ का यह हमला वास्तव में एक नरसंहार है।’’ एडीएफ की ओर से तत्काल कोई बयान नहीं आया।राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के शासन के खिलाफ विद्रोह से उभरा था।

गोमाः पूर्वी कांगो में इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े एक समूह के हमले में रविवार तड़के कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। इतूरी प्रांत में स्थित एक मानवाधिकार समूह ने यह जानकारी दी। समूह ने बताया कि ‘एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स’ (एडीएफ) के हमले में मारे गए लोगों में 15 पुरुष शामिल हैं, जिन्हें एक घर में जिंदा जला दिया गया और सात लोगों को इतूरी प्रांत के इरूमू क्षेत्र में अपाकुलु गांव में गोली मार दी गई। इसके अलावा तीन अन्य लोग वलेसे वोंकुटु प्रशासनिक क्षेत्र में मारे गए। ‘कन्वेंशन फॉर द रिस्पेक्ट ऑफ ह्यूमन राइट्स’ के अध्यक्ष क्रिस्टोफ मुन्यांदेरू ने कहा, ‘‘यह त्रासदी सुबह करीब चार बजे हुई और इसमें कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। एडीएफ का यह हमला वास्तव में एक नरसंहार है।’’ इस संबंध में एडीएफ की ओर से तत्काल कोई बयान नहीं आया।

कांगो के पूर्वी क्षेत्र में हाल के महीनों में एडीएफ और रवांडा समर्थित एम23 विद्रोही समूह सहित सशस्त्र समूहों के कई हमले हुए हैं। युगांडा और कांगो के बीच सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय एडीएफ ने कई आम नागरिकों की हत्या की है। यह समूह युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के शासन के खिलाफ विद्रोह से उभरा था,

लेकिन युगांडा की सेना के हमलों के बाद इसे कांगो की ओर धकेल दिया गया। पिछले जुलाई में इसने कई हमले किए थे जिनमें 100 से अधिक लोग मारे गए थे। युगांडा और कांगो की सशस्त्र सेनाएं इस समूह के खिलाफ संयुक्त अभियान चला रही हैं।

फिलीपीनः बचावकर्मियों ने कम से कम 215 यात्रियों को बचाया तथा 15 शव बरामद किए

दक्षिणी फिलीपीन में 350 से अधिक लोगों को लेकर जा रही एक नौका आधी रात के बाद डूब गयी जिसके बाद बचावकर्मियों ने कम से कम 316 यात्रियों को बचाया तथा 15 शव बरामद किए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। तटरक्षक बल के अधिकारियों ने बताया कि अंतर-द्वीपीय मालवाहक और यात्री नौका एम/वी त्रिशा केरस्टिन-3 जाम्बोआंगा बंदरगाह शहर से सुलु प्रांत के दक्षिणी जोलो द्वीप की ओर जा रही थी। नौका में 332 यात्री और चालक दल के 27 सदस्य सवार थे तभी तकनीकी खराबी आने के बाद नौका डूब गयी।

बचाए गए यात्रियों में से एक मोहम्मद खान ने बताया कि नौका अचानक एक तरफ झुक गई और उसमें पानी भर गया, जिससे लोग अंधेरे में समुद्र में गिर पड़े। नौका में खान और उनकी पत्नी भी शामिल थीं जो अपने छह महीने के बच्चे को गोद में लिए हुए थीं। उन्हें और उनकी पत्नी को बचा लिया गया, लेकिन उनका बच्चा डूब गया।

तटरक्षक बल के कमांडर रोमेल दुआ ने बताया कि तटरक्षक बल और नौसेना के जहाज, एक निगरानी विमान, वायु सेना का एक ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और मछली पकड़ने वाली नौकाओं का बेड़ा बासिलान के तट पर खोज और बचाव अभियान चला रहे थे।

जहां नौका डूबी, उसके पास स्थित द्वीपीय प्रांत बासिलान के गवर्नर मुजीव हातामन ने बताया कि यात्रियों और दो शवों को प्रांतीय राजधानी इसाबेला लाया गया है। तटरक्षक बल ने बताया कि 316 यात्रियों को बचा लिया गया और कम से कम 15 शव बरामद किए गए हैं।

दुआ ने बताया कि अभी नौका डूबने की वजह पता नहीं चली है और घटना की जांच की जाएगी। फिलीपीन द्वीपसमूह में समुद्री दुर्घटनाएं आम हैं, जिनका कारण अक्सर भीषण तूफान, नौकाओं का खराब रखरखाव, अत्यधिक भीड़ और सुरक्षा नियमों के क्रियान्वयन में शिथिलता को माना जाता है।

टॅग्स :PoliceआईएसआईएसISIS
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

विश्व अधिक खबरें

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."