लाइव न्यूज़ :

साल 2018 में हुई थी पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस के 2 नजदीकियों समेत 20 पर केस दर्ज

By भाषा | Updated: March 25, 2020 18:47 IST

‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ के लिए लिखने वाले खशोगी (59) को अक्टूबर 2018 में इस्तांबुल में सऊदी वाणिज्य दूतावास में प्रवेश करने के बाद मार दिया गया था।

Open in App

तुर्की के अभियोजकों ने बुधवार को कहा कि उन्होंने सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान के दो पूर्व शीर्ष सहयोगियों सहित 20 संदिग्धों को रियाद के आलोचक जमाल खशोगी की 2018 में हत्या को लेकर आरोपित किया है। अभियोजकों ने सऊदी अरब के उप खुफिया प्रमुख अहमद अल असीरी और शाही अदालत के मीडिया प्रमुख सऊद अल काहतानी पर अभियान का नेतृत्व करने और सऊदी अरब की एक टीम को आदेश देने का आरोप लगाया।

द वॉशिंगटन पोस्ट’ के लिए लिखने वाले खशोगी (59) को अक्टूबर 2018 में इस्तांबुल में सऊदी वाणिज्य दूतावास में प्रवेश करने के बाद मार दिया गया था। वह तुर्की की अपनी मंगेतर हातिश सेंगिज से शादी के लिए कागजात प्राप्त करने के लिए वहां गए थे। तुर्की ने सऊदी अरब के स्पष्टीकरण से नाखुश होने के बाद इस हत्या मामले में अपनी जांच की।

इस्तांबुल अभियोजक कार्यालय ने एक बयान में कहा कि असीरी और काहतानी पर इस हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। अठारह अन्य संदिग्धों पर भी इस हत्या का आरोप लगाया गया है। इसमें अक्सर विदेशी दौरों पर शहजादे के साथ जाने वाले खुफिया कर्मी महेर मुतरेब, फॉरेंसिक विशेषज्ञ सलाह अल-तुबैगी और सऊदी शाही गार्ड के सदस्य फहद अल-बालावी शामिल हैं। दोषी ठहराये जाने पर उन्हें आजीवन कारावास हो सकती है। मुतरेब, तुबैगी और बालावी उन 11 व्यक्तियों में शामिल है जिन पर रियाद में मुकदमा चल रहा है।

सूत्रों का कहना है कि सुनवायी के दौरान इनमें से कई ने यह कहकर स्वयं का बचाव किया कि वे असीरी के आदेश का पालन कर रहे थे। इन लोगों ने असीरी को इस अभियान का सरगना बताया। तुर्की के अभियोजकों ने कहा कि 20 संदिग्धों के खिलाफ अनुपस्थिति में एक मामला चलाया जाएगा। उन्होंने हालांकि इसके लिए कोई तिथि नहीं दी। अभियोजकों ने संदिग्धों के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किये हैं जो तुर्की में नहीं हैं।

टॅग्स :तुर्कीसऊदी अरबक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना