लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने अमेरिकी सांसदों से की मुलाकात, टीका सहयोग तथा क्वाड पर हुई चर्चा

By भाषा | Updated: May 28, 2021 08:54 IST

Open in App

वाशिंगटन, 28 मई विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बृहस्पतिवार को प्रभावशाली अमेरिकी सांसदों से मुलाकात की।

ये सांसद डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन दोनों ही दलों से थे। उनके बीच क्वाड तथा टीका सहयोग को लेकर चर्चा हुई।

सदन की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष सांसद ग्रेगरी मीक्स और सांसद माइकल मैककॉल से मुलाकात के बाद जयशंकर ने कहा, ‘‘टीकों को लेकर हमारे सहयोग तथा क्वाड के बारे में चर्चा की। संबंधों को मजबूत बनाने की खातिर उनके नेतृत्व के महत्व को स्वीकार किया। ’’

जयशंकर और अमेरिकी सदन में ‘इंडिया कॉकस’ के सह-अध्यक्ष एवं डेमोक्रेटिक पार्टी से सांसद ब्रेड शेर्मन तथा रिपब्लिकन पार्टी से सांसद स्टीव चाबोट के बीच भी अच्छा संवाद हुआ।

विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड चुनौती का सामना कर रहे भारत की मदद के लिए अमेरिकी कांग्रेस एक मजबूत स्तंभ रहा है।’’

ये चारों अमेरिकी सांसद भारत-अमेरिका संबंधों के हिमायती रहे हैं।

शेर्मन ने एक ट्वीट में बताया कि उन्हें इस दौरान पता चला कि भारत किस तरह से कोविड-19 का सामना कर रहा है और अपनी अर्थव्यवस्था को चीन से अलग करने की दिशा में काम कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'