लाइव न्यूज़ :

बाइडन प्रशासन के साथ विस्तार से बातचीत के लिए वाशिंगटन डीसी पहुंचे जयशंकर

By भाषा | Updated: May 27, 2021 09:28 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 27 मई विदेश मंत्री एस जयशंकर बुधवार को वाशिंगटन डीसी पहुंचे, जहां वह अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे।

इस दौरान, बाइडन प्रशासन के पहले 100 दिनों के दौरान द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा करने और बाइडन के शेष कार्यकाल के लिए आधार तैयार करने की उम्मीद है।

वाशिंगटन डीसी की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान जयशंकर (66) अपने अमेरिकी समकक्ष टोनी ब्लिंकन, रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलीवन और बाइडन प्रशासन के अन्य महत्वपूर्ण सदस्यों से मुलाकात करेंगे।

पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘वाशिंगटन में भारत की पहली कैबिनेट स्तरीय यात्रा के हिस्से के रूप में, शुक्रवार को रक्षा मंत्री भारत के विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात करेंगे।’’

किर्बी ने कहा, ‘‘ मुलाकात के दौरान दोनों नयी दिल्ली में मार्च में हुई अपनी वार्ता को आगे बढ़ाएंगे और दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय रक्षा एवं सुरक्षा संबंध जारी रखने पर जोर देंगे। हम उनके पेंटागन आने और उनके साथ वार्ता करने को उत्साहित हैं।’’

विदेश मंत्रालय ने ब्लिंकन और जयशंकर के बीच फॉगी बॉटम स्थित मुख्यालय में होने वाली मुलाकात के समय के बारे में अभी जानकारी नहीं दी है। ब्लिंकन शांति प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए अभी पश्चिम एशिया की यात्रा पर हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया था कि दोनों नेता क्वाड के माध्यम से हिंद-प्रशांत सहयोग को मजबूत बनाने, संयुक्त राष्ट्र के साथ सहयोग और बहुपक्षीय सहयोग बढ़ाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

जयशंकर यहां उद्योग जगत के लोगों से भी बातचीत करेंगे, जिसमें ‘यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल’ और ‘यूएस इंडिया स्ट्रेटेजिक एंड पार्टनरशिप फोरम’ द्वारा बृहस्पतिवार को आयोजत सत्र भी शामिल है।

अमेरिका में भारत के राजदूत के तौर पर दिसम्बर 2013 से जनवरी 2015 तक अपनी सेवाएं दे चुके जयशंकर कई प्रमुख अमेरिकी सांसदों से भी मुलाकात करेंगे।

वहीं, ‘इंडिया कॉकस’ के सह-अध्यक्ष ब्रैड शेर्मन ने कहा कि वह जयशंकर, अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू और अमेरिका-भारत संबंधों से जुड़े अन्य नेताओं से बुधवार को रात्रिभोज पर मिलने को लेकर उत्साहित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'