लाइव न्यूज़ :

कृत्रिम अंग लगाने की सेवा मुहैया कराने के लिए मोबाइल वैन का इस्तेमाल कर रहा ‘जयपुर फुट यूएसए’

By भाषा | Updated: July 12, 2021 12:07 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, 12 जुलाई कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच ‘जयपुर फुट यूएसए’ ने विशेष रूप से डिजाइन की गई एक मोबाइल वैन सेवा के माध्यम से दिव्यांगजन को नि:शुल्क कृत्रिम अंग लगाने की पहल की है। मोबाइल वैन के जरिए जल्द ही गुजरात के जिलों में भी कृत्रिम अंग लगाने की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

जयपुर फुट यूएसए के अध्यक्ष प्रेम भंडारी ने बताया कि सभी आवश्यक उपकरणों से लैस मोबाइल वैन जल्द ही सड़क पर उतरेगी। इस वैन में तीन तकनीशियन और विशेषज्ञ होंगे, जो रोजाना आठ से 10 कृत्रिम अंग लगा सकेंगे। न्यूयॉर्क में इस पहल की शुरुआत विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने शनिवार को की।

भंडारी ने बताया कि न्यूयॉर्क के युवा निखिल मेहता को मोबाइल वैन के बारे में सूझा। जयपुर फुट यूएसए दिव्यांगजन को मुफ्त कृत्रिम अंग लगाने के संबंध में गुजरात के मेहसाणा में वडनगर के जिला प्रशासन के संपर्क में पहले से है। भंडारी ने यहां मुरलीधरन से मुलाकात की और उन्हें वैश्विक महामारी के बीच कृत्रिम अंग लगाने के प्रयास जारी रखने के जयपुर फुट यूएसए के प्रयासों और मोबाइल वैन के बारे में बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'