लाइव न्यूज़ :

जापान की राजधानी टोक्यो में जय श्री राम, वंदे मातरम् और भारत माता की जय से हुआ राजनाथ का स्वागत, जमकर लगे जयकारे

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 5, 2019 17:30 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को टोक्यो में जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात की थी और उन्हें जानकारी दी कि जम्मू कश्मीर को मिले विशेष दर्जे को खत्म करने के भारत के फैसले से क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा।

Open in App
ठळक मुद्देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस समय विदेशी दौरे पर है। वह तीन सितंबर को जापान में थे। उनके जापान की राजधानी पहुंचते ही लोगों ने जय श्री राम, वंदे मातरम् और भारत माता की जय बोलना शुरू कर दिया और जमकर जयकारे लगाए।

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस समय विदेशी दौरे पर है। वह तीन सितंबर को जापान में थे। उनके जापान की राजधानी पहुंचते ही लोगों ने जय श्री राम, वंदे मातरम् और भारत माता की जय बोलना शुरू कर दिया और जमकर जयकारे लगाए, जिसका वीडियो वायरल हो गया।

समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से जारी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जिस समय आगे बढ़ रहे उस समय जायकारे लगाए जा रहे हैं। उनके साथ मौजूद लोग भी जयकारे लगा रहे थे। बताया जा रहा है कि इन्ही जयकारों के साथ टोक्यों में रक्षा मंत्री का स्वागत किया गया।  बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को टोक्यो में जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात की थी और उन्हें जानकारी दी कि जम्मू कश्मीर को मिले विशेष दर्जे को खत्म करने के भारत के फैसले से क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा। आबे से उन्होंने कहा था कि जम्मू कश्मीर में दखल का पाकिस्तान को कोई अधिकार नहीं है और वह भारत का अभिन्न अंग है। 

उन्होंने कहा था कि अपने जापानी समकक्ष ताकेशी इवाया के साथ विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा के दौरान सिंह ने पाकिस्तान से पनपने वाले सीमा-पार आतंकवाद का जिक्र किया और कहा कि बातचीत और आतंकवाद साथ-साथ नहीं चल सकते। रक्षा मंत्री पांच दिवसीय जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे गए हैं। वह इस समय दक्षिण कोरिया में हैं। वह मंगलवार को टोक्यो से सियोल रवाना हो गए। 

रक्षा मंत्री स्तर की वार्षिक वार्ता में सिंह और इवाया ने भारत-जापान रक्षा सहयोग के सभी पहलुओं पर चर्चा की थी। दोनों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और बढ़ाने तथा क्षेत्र में शांति व सुरक्षा हासिल करने के लिये नये तरीकों को अपनाने का संकल्प लिया था। (समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :राजनाथ सिंहजापान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल