लाइव न्यूज़ :

कोर्ट ने माँ-बाप को दिया बेटी का नाम बदलने का आदेश, कहा- पता नहीं चलता लड़की है या लड़का

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 26, 2018 11:59 IST

एक माता-पिता को अपनी ही बेटी का नाम रखना भारी पड़ गया है। दरअसल इटली में कोर्ट ने एक मां-बाप से उसकी बेटी का नाम बदलने का आदेश दिया है।

Open in App

एक माता-पिता को अपनी ही बेटी का नाम रखना भारी पड़ गया है। दरअसल इटली में कोर्ट ने एक मां-बाप से उसकी बेटी का नाम बदलने का आदेश दिया है। कोर्ट ने इनको आदेश देते हुए कहा है कि अगर माता-पिता बच्ची का नाम नहीं बदलते हैं तो फिर कोर्ट खुद बच्ची का नाम बदल देगा। 

अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच शिखर वार्ता पर संशय, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अगले हफ्ते लेंगे फैसला

वहीं, खुद मां-बाप कोर्ट के इस फैसले से खासा निराश हैं और ऊपरी अदालत में इस फैसले को चुनौती देने का विचार कर रहे हैं। दरअसल खबर के मुताबिक इटली के मिलान में रहने वाले एक दंपत्ति ने अपनी 18 महीने की बेटी का नाम ‘ब्लू’ रखा है, जिस पर कोर्ट ने आपत्ति जतायी है। कोर्ट ने समन जारी करते हुए बेटी का नाम बदलने का आदेश दिया है। 

स्थानीय मीडिया द लोकल के अनुसार, समन में कहा गया है कि ‘बच्ची को दिया गया नाम इंग्लिश के शब्द ब्लू पर आधारित है जिस कारण से ये साफ नहीं हो पा रहा है रि ये नाम लड़की का है या फिर लड़के का है।जब तक अदालत में सुनवाई चल रही है, तब तक दंपत्ति बच्ची के जन्म प्रमाण पत्र पर उसका दूसरा नाम लिखाएं।’वहीं अदालत के इस आदेश पर बच्ची के पिता ने नाराजगी जतायी है। 

म्यांमार के रोहिंग्या मुस्लिम आतंकवादियों ने की थी 23 बच्चों, 10 महिलाओं समेत 99 हिंदुओं की हत्या: एमनेस्टी

पिता का कहना है कि अगर हम नया नाम नहीं सुझाएंगे, तो जज हमारी बेटी का नाम तय करेंगे। उन्होंने कहा है कि ब्लू नाम बच्ची के जन्म प्रमाणपत्र के साथ-साथ उसके पासपोर्ट पर भी लिखाया जा चुका है। दरअसल कोर्ट ने बच्ची के नाम पर यह आपत्ति साल 2000 में जारी किए गए राष्ट्रपति के एक आदेश के आधार पर की है। वहीं, कोर्ट का कहना था कि इस नाम के कारण बच्ची का मजाक बनाया जा सकता है। इसके बाद जज ने ही बच्ची का नया नाम सुझाया था, जो कि बेबी एला था। 

टॅग्स :कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

भारत2020 Delhi riots: कोर्ट ने शरजील इमाम को भाई की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन की दी अंतरिम ज़मानत

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल