लाइव न्यूज़ :

इटली के प्रधानमंत्री ने बेहद कम मतों से सीनेट में विश्वासमत जीता

By भाषा | Updated: January 20, 2021 09:59 IST

Open in App

रोम, 20 जनवरी (एपी) इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंते सीनेट में विश्वासमत जीतकर अपनी सरकार को बचाने में कामयाब रहे। विश्वासमत जीतने में उन्हें गठबंधन का भरपूर सहयोग मिला।

कोंते के पक्ष में 140 वोट पड़े और 16 सांसद गैर हाजिर रहे। कोंते के पक्ष में वोट डालने वालों में पूर्व प्रधानमंत्री सिलवियो बर्लुस्कोनी के नेतृत्व वाली मध्य-दक्षिणपंथी विचारधारा की पार्टी के दो बागी सांसद भी थे।

सीनेट में पूर्ण बहुमत का आंकड़ा 161 है। इसलिए देश की बदहाल अर्थव्यवस्था में मदद के लिए किसी भी अहम कानून को संसद में पारित कराने के लिए कोंते को गठबंधन से बाहर सहयोग लेना होगा।

सीनेट में अपनी जीत पर कोंते ने कहा, ‘‘अब इस बहुमत को और मजबूत बनाना होगा। हमें एक मिनट भी नहीं गंवाना होगा। स्वास्थ्य आपात स्थिति और अर्थव्यवस्था के संकट से उबरने के लिए काम शुरू करना होगा।’’

कोंते अगर ऊपरी सदन में विश्वासमत हार जाते तो उन्हें प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्व अधिक खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद