लाइव न्यूज़ :

उद्योग क्षेत्र में कम कार्बन उत्सर्जन के रास्ते पर बढ़ना बेहद अहम है: भारत

By भाषा | Updated: November 9, 2021 23:54 IST

Open in App

ग्लासगो, नौ नवंबर भारत ने मंगलवार को कहा कि उद्योग क्षेत्र में कम कार्बन उत्सर्जन वाले विकास मार्गों पर बढ़ने का प्रयास करना पेरिस समझौते के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए बहुत अहम है।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ग्लासगो में सीओपी26 से इतर ‘लीडरशिप ग्रुप फॉर इंडस्ट्री ट्रांजिशन (लीडआईटी) समिट 2021’ को संबोधित करते हुए कहा कि कुल कार्बन उत्सर्जन में औद्योगिग क्षेत्र की भागीदारी करीब 30 फीसदी है।

यादव ने कहा, ‘‘कुल कार्बन उत्सर्जन में उद्योग क्षेत्र की भागीदारी करीब 30 फीसदी है, इसलिए उद्योग क्षेत्र में कम कार्बन उत्सर्जन के रास्तों को अपनाने के प्रयास करना पेरिस समझौते के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिहाज से बेहद अहम है।’’

यादव ने कहा कि अमेरिका, ऑस्ट्रिया और इथियोपिया जैसे देश और स्कांसा, हिडेलबर्ग सीमेंट जैसी कंपनियां इस पहल में शामिल हुई हैं तथा यह आवश्यक है कि भारी उद्योग की और कंपनियां इस वैश्विक पहल से जुड़ें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल