लाइव न्यूज़ :

Israeli strikes Gaza: मारे जा रहे हैं मासूम बच्चे?, 24 घंटे में 70 से ज्यादा की मौत, गाजा पर इजरायली हवाई हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2025 11:25 IST

Israeli strikes Gaza: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि मोसाद खुफिया एजेंसी, शिन बेट आंतरिक सुरक्षा एजेंसी और सेना के एक प्रतिनिधिमंडल को युद्ध विराम समझौते के लिए कतर में वार्ता जारी रखने के लिए अधिकृत किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइजराइली मीडिया ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को रवाना होगा। हमास की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है। वार्ता युद्ध के पिछले 15 महीनों में बार बार बाधित हुई है।

Israeli strikes Gaza: इजराइली हवाई हमलों में गाजा पट्टी में कई बच्चों सहित कम से कम 70 लोग मारे गए। इन हमलों में हमास के सुरक्षा अधिकारियों और इजराइल द्वारा घोषित मानवीय क्षेत्र को निशाना बनाया गया। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बमबारी जारी रहने के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि मोसाद खुफिया एजेंसी, शिन बेट आंतरिक सुरक्षा एजेंसी और सेना के एक प्रतिनिधिमंडल को युद्ध विराम समझौते के लिए कतर में वार्ता जारी रखने के लिए अधिकृत किया गया है।

इजराइली मीडिया ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को रवाना होगा। हमास की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है। अमेरिका की अगुवाई में यह वार्ता युद्ध के पिछले 15 महीनों में बार बार बाधित हुई है। इजराइली हवाई हमला समुद्र तट के पास स्थित मुवासी नामक मानवीय क्षेत्र में हुआ, जहां हजारों विस्थापित फलस्तीनी लोगों ने सर्दी के मौसम में शरण ले रखी थी।

गाजा शहर से विस्थापित जियाद अबू जबल ने कहा, "हर किसी ने सर्दी से बचने के लिए अपने टेंट में शरण ले रखी थी, लेकिन फिर अचानक इजराइली हमले की वजह से पूरी दुनिया बदल गई।" सुबह-सुबह हुए हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए, जिनमें तीन बच्चे और हमास पुलिस के दो वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

इजराइल की सेना ने कहा कि उसने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को निशाना बनाया, क्योंकि वह इजराइली सेना पर हमलों में हमास की सशस्त्र शाखा द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली खुफिया जानकारी जुटाने में शामिल था। अल-अक्सा शहीद अस्पताल के अनुसार एक और इजराइली हवाई हमले में गाजा के मध्य भाग के दीर अल-बला में कम से कम आठ लोग मारे गए।

ये लोग स्थानीय समितियों के सदस्य थे जो सहायता काफिलों की सुरक्षा में मदद करते थे। वहां मौजूद एसोसिएटेड प्रेस के एक पत्रकार ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की। इजराइली सेना की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई। दक्षिणी गाजा में सेना ने पूर्वी खान यूनिस में पांच पुलिसकर्मियों को मार डाला।

इजराइली सरकार के प्रवक्ता डेविड मेंसर ने कहा कि यह हमला गाजा के दक्षिणी हिस्से में हमास के आंतरिक सुरक्षा बल के प्रमुख को लक्षित कर किया गया था। इस बीच, मध्य गाजा के माघाजी में राहगीरों के एक समूह पर इजराइली हमले में तीन फलस्तीनी मारे गए। उनके शवों को अल-अक्सा शहीद अस्पताल ले जाया गया।

अल-अक्सा शहीद अस्पताल के अनुसार बृहस्पतिवार देर रात और शुक्रवार की सुबह मध्य गाजा में माघाजी और नुसीरात शरणार्थी शिविर सहित इजराइली हमलों में बच्चों सहित कम से कम 24 लोग मारे गए। रविवार को प्रोस्टेट सर्जरी के बाद नेतन्याहू को बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

हदासा ऐन केरेम अस्पताल के चिकित्सकों ने कहा कि नेतन्याहू की हालत में सुधार हो रहा है, हालांकि उन्हें अभी भी ठीक होने में कुछ समय लगेगा। डाक्टरों के अस्पताल में भर्ती रहने के आदेश के बावजूद, 75 वर्षीय नेता मंगलवार को इजराइल की संसद में मतदान में भाग लेने के लिए कुछ समय के लिए अस्पताल से बाहर निकले।

टॅग्स :इजराइलHamasबेंजामिन नेतन्याहू
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल