लाइव न्यूज़ :

इजराइली प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब के शहजादे से मुलाकात की: मीडिया रिपोर्ट

By भाषा | Updated: November 23, 2020 17:12 IST

Open in App

यरुशलम, 23 नवम्बर (एपी) इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सऊदी अरब के शहजादे (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की। इजराइली मीडिया की सोमवार को एक खबर में यह जानकारी दी गई है।

हिब्रू भाषा के मीडिया ने एक अज्ञात इजराइली अधिकारी के हवाले से बताया कि नेतन्याहू और इजराइली खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख योसी कोहेन रविवार को सऊदी शहर निओम रवाना हुए थे जहां उन्होंने सलमान से मुलाकात की।

खबर के अनुसार सलमान अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ से वार्ता करने के लिए वहां मौजूद थे।

इजराइली प्रधानमंत्री के कार्यालय ने इस संबंध में पूछे जाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

गौरतलब है कि इजराइल ने हाल ही में दो खाड़ी देशो बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी