लाइव न्यूज़ :

बाइडन पर ईरान के साथ परमाणु समझौते पर आगे नहीं बढ़ने का दबाव डालेंगे इजराइली प्रधानमंत्री

By भाषा | Updated: August 27, 2021 11:25 IST

Open in App

वाशिंगटन, 27 अगस्त (एपी) इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट शुक्रवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ होने वाली बैठक में उन पर ईरान के साथ परमाणु समझौते पर आगे नहीं बढ़ने का दबाव डालेंगे। पहले यह बैठक बृहस्पतिवार को होनी थी, लेकिन अफगानिस्तान के काबुल हवाई अड्डे पर हुए आत्मघाती बम हमले में 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया। बेनेट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गए एक बयान में कहा, ''इजराइल की जनता की ओर से, मैं काबुल में अमेरिकियों की मौत पर शोक व्यक्त करता हूं। इजराइल इस मुश्किल समय में अमेरिका के साथ वैसे ही खड़ा है, जैसे अमेरिका सदैव हमारे साथ खड़ा रहा है।'' बेनेट ने वाशिंगटन पहुंचने से पहले स्पष्ट कर दिया था कि ईरान के साथ परमाणु करार को आगे नहीं बढ़ाने को लेकर बाइडन पर दबाव बनाना उनकी शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ईरान पहले ही काफी यूरेनियम संर्वधन कर चुका है और प्रतिबंधों में ढील ईरान को क्षेत्र में इजराइल के दुश्मनों का समर्थन करने के लिए अतिरिक्त संसाधन प्रदान करेगी। इजराइल के प्रधानमंत्री ने बुधवार को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन से अलग-अलग मुलाकात कर ईरान तथा अन्य मुद्दों पर बात की। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली अमेरिकी यात्रा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया