लाइव न्यूज़ :

भारत दौरे से पहले कोरोना संक्रमित हुए इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट, अधर में लटकी यात्रा

By विनीत कुमार | Updated: March 28, 2022 12:33 IST

इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट को तीन अप्रैल को भारत दौरे पर आना था। हालांकि इससे पहले वे सोमवार को कोरोना संक्रमित पाए गए। ऐसे में उनकी यात्रा अधर में लटक गई है।

Open in App
ठळक मुद्देइजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट कोरोना संक्रमित, तीन अप्रैल को आना था भारत।भारत की उनकी प्रस्तावित यात्रा अब क्या रद्द की जाएगी, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।नफ्ताली बेनेट के कार्यालय के अनुसार वे ठीक हैं और घर में होम आइसोलेशन में रहते हुए काम कर रहे हैं।

यरूशलम: इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्हें इसी हफ्ते तीन अप्रैल से पांच अप्रैल तक के लिए भारत दौरे पर आना था। इस बीच बेनेट के कार्यालय ने कहा कि इजराइली प्रधानमंत्री अच्छा महसूस कर रहे हैं और घर पर आइसोलेशन में रहते हुए काम करना जारी रखे हुए हैं।

अभी यह पता नहीं चल पाया है कि भारत की उनकी प्रस्तावित यात्रा क्या रद्द की जाएगी। इजराइल के पीएम कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, 'बेनेट आज सुबह रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज, आंतरिक सुरक्षा मंत्री ओमर बारलेव, इजराइल रक्षा बलों के चीफ ऑफ स्टाफ अवीव कोहावी, शिन बेट प्रमुख रोनेन बार, पुलिस प्रमुख कोबी शबताई और अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर कल रात हुए आतंकवादी हमले संबंधी घटनाओं की समीक्षा करेंगे।'

हादेरा में रविवार को एक आतंकवादी हमले में दो इजराइली पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी और कुछ अन्य लोग घायल हुए थे। बेनेट ने हादेरा में एक बैठक में भाग लिया था, लेकिन आधिकारिक रूप से जारी तस्वीर में वह मास्क पहने दिखाई दिए थे। 

भारत यात्रा को लेकर बेनेट ने जताई थी खुशी

कुछ दिन पहले ही बेनेट ने भारत के अपने दौरे को लेकर खुशी जताई थी। उनके कार्याल की ओर से कहा गया, 'मैं अपने मित्र, प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के लिए खुश हूं, और साथ में हम अपने देशों के संबंधों के लिए आगे बढ़ते रहेंगे।'

इजराइल के पीएमओ ने एक विज्ञप्ति में कहा कि यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रिश्तों को आगे बढ़ाना और मजबूत करना है। साथ ही एजेंडे में द्विपक्षीय संबंधों का विस्तार करना भी शामिल है।

इजराइली पीएम की ओर से कहा गया, 'इसके अलावा दोनों नेता इनोवेशन, अर्थव्यवस्था, अनुसंधान और विकास, कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।'

भारत द्वारा इजराइल को मान्यता दिए जाने के 42 साल बाद 1992 में दोनों देशों के बीच पूर्ण राजनयिक संबंधों की स्थापना की 30वीं वर्षगांठ के लिहाज से भी ये यात्रा अहम थी। दोनों देशों के रिश्तों में 2017 में और मजबूती आई जब पीएम नरेंद्र मोदी इजराइल गए। यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली इजराइल यात्रा थी।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :नफ्ताली बेनेटकोरोना वायरसइजराइलनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका