लाइव न्यूज़ :

इजराइल के प्रधानमंत्री ने मोदी को हिन्दी में दी दिवाली की बधाई, पीएम मोदी ने भी इस अंदाज में दिया जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 7, 2018 09:56 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार केदारनाथ में जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। दिवाली के दिन 7 नवम्बर की सुबह पीएम मोदी देहरादून पहुंच चुके हैं।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व में अपनी विदेशी रिश्तों के लिए जाने जाने लगे हैं। इसका ताजा उदारहण दिवाली के मौके पर देखने को मिला, जब इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खुद अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर पीएम मोदी को हिन्दी में बधाई दी। 

इजराइल के पीएम  बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा, ''इज़राइल के लोगों की ओर से, मैं अपने प्यारे दोस्त @narendramodi और भारत के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएँ देना चाहता हूं। रोशनी के इस चमकदार त्योहार से आपको खुशी और समृद्धि मिले। हमें बेहद ख़ुशी होगी अगर आप इस ट्वीट का उत्तर, उस शहर के नाम से दें जहां आप यह त्योहार मना रहे हैं।'' 

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हिंदी और इंग्लिश दोनों में ट्वीट किया। 

जैसा की इजराइल के पीएम  बेंजामिन नेतन्याहू ट्वीट के अंतिम लाइन में पीएम मोदी से दिवाली सेलिब्रेशन के जगह के साथ का जवाब मांगा है, ठीक पीएम मोदी से भी वैसा ही जवाब दिया। 

पीएम मोदी ने भी हिब्रू में उनके ट्वीट का जवाब दिया। पीएम मोदी ने लिखा, धन्यवाद दोस्त दिवाली की बधाई के लिए। हर साल मैं देश के बॉर्डर इलाके में जवानों के साथ दिवाली मनाता हूं, इस वर्ष भी मैं केदारनाथ में बहादुर जवानों के साथ दिवाली मनाऊंगा। मैं आपके साथ इसकी तस्वीरें भी शेयर करूंगा। 

हर साल की तरह इस बार भी दिवाली का त्योहार पीएम मोदी केदारनाथ में जवानों के साथ मनाएंगे। हर साल पीएम सेना के जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाते हैं। उनके साथ बिताया वक्त काफी स्पेशल होता है।  

पीएम मोदी ने इसके पहले देश वासियों को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से दिवाली की बधाई दी थी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ''दीपावली की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई। मेरी कामना है कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर लाए।''

बता दें कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ में दिवाली मनाने पहुंच गए हैं। दिवाली के दिन 7 नवम्बर की सुबह पीएम मोदी देहरादून पहुंच चुके हैं।  केदारनाथ में जवानों के साथ पीएम मोदी दिवाली मनाएंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबेंजामिन नेतन्याहूइजराइलदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्व अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब