लाइव न्यूज़ :

इजराइल के मंत्री ने प्रस्तावित लॉकडाउन के विरोध में दिया इस्तीफा

By भाषा | Updated: September 13, 2020 19:20 IST

इजराइल में इस महामारी के अब तक 1,50,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और 1,100 से अधिक लोगों की मौत हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्देदेश में प्रतिदिन कोरोना वायरस के रिकॉर्ड नये मामले सामने आ रहे हैं और उम्मीद है कि सरकार इस महामारी से निपटने के लिए रविवार को एक और लॉकडाउन लगाने का फैसला करेगी।इजराइल में महामारी की शुरूआत के दौरान स्वास्थ्य मंत्री रहे और अब आवास मंत्री याकोव लित्जमैन ने अपेक्षित लॉकडाउन उपाय की अत्यधिक आलोचना की और कहा कि इससे लोगों को बहुत परेशानी होगी।

यरुशलम: इजराइल के एक प्रमुख मंत्री ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण यहूदी नववर्ष के पहले इस सप्ताह राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाये जाने संबंधी सरकार के एक अपेक्षित फैसले के विरोधस्वरूप रविवार को इस्तीफा दे दिया।

इजराइल में महामारी की शुरूआत के दौरान स्वास्थ्य मंत्री रहे और अब आवास मंत्री याकोव लित्जमैन ने अपेक्षित लॉकडाउन उपाय की अत्यधिक आलोचना की और कहा कि इससे लोगों को बहुत परेशानी होगी। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा दिल उन हज़ारों यहूदियों के साथ है जो साल में एक बार उपासनागृह पर आते हैं और लॉकडाउन के कारण इस बार ऐसा नहीं हो सकेगा।’’

देश में प्रतिदिन कोरोना वायरस के रिकॉर्ड नये मामले सामने आ रहे हैं और उम्मीद है कि सरकार इस महामारी से निपटने के लिए रविवार को एक और लॉकडाउन लगाने का फैसला करेगी। इजराइल में इस महामारी के अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 1,50,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और 1,100 से अधिक लोगों की मौत हुई है। 

टॅग्स :इजराइलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?