लाइव न्यूज़ :

रॉकेट हमले के जवाब में इजराइल ने गाजा में हमास के ठिकानों को बनाया निशाना

By भाषा | Updated: September 13, 2021 16:03 IST

Open in App

यरुशलम, 13 सितंबर (एपी) हमास शासित क्षेत्रों से सिलसिलेवार दागे गए रॉकेट के जवाब में सोमवार को इजराइली लड़ाकू विमानों ने गाजा पट्टी पर कई ठिकानों पर हमले किए। लगातार तीन रातों से यह लड़ाई जारी है।

गत सप्ताह इजराइल की एक जेल से छह फलस्तीनी कैदियों के भागने के बाद से तनाव बढ़ गया है। पिछले महीने 11 दिन तक चले युद्ध के मद्देनजर मिस्र ने दीर्घकालिक शांति के लिए मध्यस्थता करने की पेशकश की थी।

इजराइली सेना के अनुसार, हमास ने रविवार और सोमवार को रॉकेट से तीन अलग-अलग हमले किये जिनमें से कम से कम दो को नाकाम कर दिया गया। सेना ने बताया कि इसके जवाब में इजराइल ने हमास के ठिकानों को अपना निशाना बनाया। दोनों पक्ष से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इजराइल के विदेश मंत्री याईर लपिद ने रविवार को कहा था कि हमास के साथ युद्ध को खत्म करने के लिए कोई नया तरीका अपनाना चाहिए।

लपिद ने गाजा में निवेश करने की एक अंतरराष्ट्रीय योजना का खुलासा किया जिसके बदले में हमास पर दबाव डालकर उसके सैन्य कार्यक्रम को रोकने को कहा जा सकता है।

लपिद ने तेल अवीव के उत्तर में स्थित रीखमान विश्वविद्यालय में अपने भाषण में कहा, “अब तक इजराइल की नीति से स्थिति बहुत हद तक बदली नहीं है। हमें कोई नया तरीका अपनाना होगा।” उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव को अमेरिका और अन्य देशों से साथ बातचीत करने के बाद तैयार किया गया है।

उन्होंने कहा कि इसे पहले भी पेश किया गया था लेकिन युद्ध के हालात, विश्वास की कमी और दोनों पक्षों में आंतरिक विभाजन के चलते लागू नहीं हो सका। इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेत ने इस प्रस्ताव पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी