लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas War: 'हमास का कमांडर अल जजीरा चैनल का पत्रकार है!' इजरायली सेना का दावा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 12, 2024 10:03 IST

इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने गाजा पट्टी में ली गई तस्वीरों और दस्तावेजों के अधार पर दावा किया है कि अल-जजीरा के लिए काम करने वाला एक फिलिस्तीनी पत्रकार भी हमास में वरिष्ठ कमांडर के पद पर तैनात है।

Open in App
ठळक मुद्देअल-जजीरा में काम करने वाला फिलिस्तीनी पत्रकार हमास का वरिष्ठ कमांडर हैइज़रायल रक्षा बलों ने गाजा पट्टी में ली गई तस्वीरों और दस्तावेजों के अधार पर किया इस बात का दावाइज़रायल रक्षा बलों ने कहा कि पत्रकार मोहम्मद वाशाह के कंप्यूटर से मिले हैं कई आपत्तिजनक साक्ष्य

तेल अवीव: इज़रायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने गाजा पट्टी में ली गई तस्वीरों और दस्तावेजों के अधार पर सनसनीखेज दावा किया है कि अल-जजीरा के लिए काम करने वाला एक फिलिस्तीनी पत्रकार भी आतंकी हमास की सैन्य शाखा में वरिष्ठ कमांडर के पद पर तैनात है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार आईडीएफ के अरबी भाषा के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अविचाई अद्राई ने कहा कि गाजा पट्टी से हमें सबूत के नाम पर एक लैपटॉप से कुछ तस्वीरें और दस्तावेज मिले हैं, जिससे प्रमाणित होता है कि वो मोहम्मद वाशाह का है, जो कथित तौर पर हाल के महीनों में अल-जजीरा के प्रसारण से जुड़ा वरिष्ठ पत्रकार है।

लेफ्टिनेंट कर्नल अविचाई अद्राई ने कहा कि कई हफ्ते पहले उत्तरी गाजा पट्टी में हमास के एक शिविर के अंदर आईडीएफ ऑपरेशन के दौरान मोहम्मद वाशाह के लैपटॉप से ​​सबूत बरामद किए गए हैं।

इज़राइल ने उन्ही सबूतों की गहन पड़ताल के बाद दावा किया है कि हमें मिले तस्वीरों और दस्तावेज से साफ होता है कि मोहम्मद वाशाह हमास की टैंक रोधी मिसाइल इकाई में एक "प्रमुख कमांडर" था और 2022 के अंत में उसने आतंकवादी समूह हमास की एयर विंग में रिसर्च और डेवलपमेंट का काम करता था।

इसके साथ अद्राई ने यह भी कहा, "कंप्यूटर पर की गई खुफिया जांच से मुहम्मद वाशाह नामक व्यक्ति को हमास के भीतर की गतिविधियों से जोड़ने वाली छवियों का पता चला है। कौन जानता है कि हम निकट भविष्य में पत्रकारिता की आड़ में अन्य आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में और कितने विवरण दुनिया के साथ साझा करेंगे।"

टॅग्स :इजराइलHamas
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?