लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas war: हमास द्वारा रिहा किए गए थाईलैंड के 17 बंधक घर पहुंचे, हवाई अड्डे पर परिजनों ने किया स्वागत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2023 10:57 IST

थाईलैंड के छह लोग अब भी इजरायल में हैं क्योंकि चिकित्सकों का कहना है कि वे अभी यात्रा करने के लिए स्वस्थ नहीं हैं। थाईलैंड के अधिकारियों ने कहा है कि थाईलैंड के नौ अन्य लोग गाजा में अब भी हमास के बंधक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहमास द्वारा रिहा किए गए थाईलैंड के 17 बंधक घर पहुंचेपरिजनों एवं मित्रों, अधिकारियों और पत्रकारों ने स्वागत कियाथाईलैंड के नौ अन्य लोग गाजा में अब भी हमास के बंधक हैं

Israel-Hamas war: लंबे समय तक गाजा में कैद रहने के बाद उग्रवादी समूह हमास द्वारा रिहा किए गए थाईलैंड के 17 बंधकों के समूह का स्वदेश पहुंचने पर बैंकॉक के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनके परिजनों एवं मित्रों, अधिकारियों और पत्रकारों ने बृहस्पतिवार को स्वागत किया।

 ये 17 लोग थाईलैंड के उन 23 लोगों में शामिल हैं, जिन्हें हमास ने रिहा किया है।  थाईलैंड के छह लोग अब भी इजरायल में हैं क्योंकि चिकित्सकों का कहना है कि वे अभी यात्रा करने के लिए स्वस्थ नहीं हैं।  थाईलैंड के अधिकारियों ने कहा है कि थाईलैंड के नौ अन्य लोग गाजा में अब भी हमास के बंधक हैं।

रिहा होने के बाद  उत्तर पूर्वी प्रांत नाखोन फनोम (57) से आई रात्री संपन अपने बेटे बुड्डी साएंगबून से मिलने हवाई अड्डे पहुंचीं। उन्होंने कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद से मैं अपने बेटे से संपर्क नहीं कर पा रही थी। एक महीने और 18 दिन बीत जाने के बाद मुझे उसके जीवित नहीं होने की आशंका थी। उन्होंने कहा कि मुझे किसी चमत्कार की आस थी और यह हो गया। वह जीवित बच गया।

रिहा किए गए थाईलैंड के लोगों में से कई लोग थाईलैंड और इजरायल के झंडों की तस्वीर वाली सफेद टी-शर्ट पहने इजरायली विमानन कंपनी एल अल की उड़ान से अपने देश पहुंचे। बता दें कि इजरायल पर हमास ने सात अक्टूबर को अप्रत्याशित हमला कर सैकड़ों इजरायलियों और थाईलैंड के 38 लोगों की हत्या कर दी थी।

हमास के इस हमले से पहले इजरायल में थाईलैंड के करीब 30,000 लोग काम करते थे। हमास के हमले के बाद इजरायल ने हवाई और जमीनी हमले किए जिनमें हजारों लोगों की मौत हो गई। इजराइल ने हमास को नष्ट करने का संकल्प लिया है। इजरायल और हमास के बीच सात दिवसीय युद्धविराम के दौरान हमास ने 81 बंधकों को रिहा किया है, जबकि इजरायल ने अपनी जेल में बंद 180 फलस्तीनियों को छोड़ा है। 

 हमास और इजरायल के बीच सात दिनों तक चलने वाले अस्थायी संघर्ष विराम समझौते के तहत बृहस्पतिवार को गाजा पट्टी में हमास की कैद से आठ इजराइली बंधकों को रिहा किया गया। इस समझौते के अनुसार हमास द्वारा छोड़े गए एक बंधक के बदले इजरायल तीन फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। 

टॅग्स :इजराइलHamasथाईलैंडQatar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका