लाइव न्यूज़ :

Israel attack on Gaza highlights: हवाई हमले ‘सिर्फ शुरुआत है’ और सभी युद्धविराम वार्ताएं ‘हमले जारी रहने’ के दौरान होंगी, इजराइल प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2025 10:28 IST

Israel attack on Gaza highlights: इजराइल ने मंगलवार सुबह गाजा पट्टी क्षेत्र में हवाई हमले किए, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 404 फलस्तीनी मारे गए। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देहमास को नष्ट करना और बंधक बनाए गए सभी लोगों को छुड़ाना शामिल है। 17 महीने से जारी युद्ध के फिर से शुरू होने का खतरा उत्पन्न हो गया है।अचानक किये गए इस हमले की वजह से जनवरी से लागू संघर्षविराम टूट गया।

Israel attack on Gaza highlights: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि गाजा में मंगलवार को किए गए हवाई हमले ‘‘सिर्फ शुरुआत है’’ और सभी युद्धविराम वार्ताएं ‘‘हमले जारी रहने’’ के दौरान होंगी। राष्ट्रीय टेलीविजन पर प्रसारित रिकॉर्डेड (पहले से रिकॉर्ड) बयान में कहा गया कि नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल तब तक हमले करता रहेगा जब तक कि वह अपने सभी युद्ध लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर लेता, जिसमें हमास को नष्ट करना और इसके द्वारा बंधक बनाए गए सभी लोगों को छुड़ाना शामिल है।

  

उन्होंने कहा, ‘‘हमास द्वारा इससे पहले रिहा किए गए बंधकों से यह साबित हो गया है कि उन्हें (बंधकों को) छुड़ाने के लिए सैन्य दबाव एक आवश्यक शर्त है।’’ इजराइल ने मंगलवार सुबह गाजा पट्टी क्षेत्र में हवाई हमले किए, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 404 फलस्तीनी मारे गए। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इजराइल ने मंगलवार सुबह गाजा पट्टी क्षेत्र में हवाई हमले किए, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 404 फलस्तीनी मारे गए। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकार दी। अचानक किये गए इस हमले की वजह से जनवरी से लागू संघर्षविराम टूट गया तथा 17 महीने से जारी युद्ध के फिर से शुरू होने का खतरा उत्पन्न हो गया है।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संघर्षविराम समझौते में बदलाव की इजराइली मांग को हमास द्वारा अस्वीकार किये जाने के बाद हमले का आदेश दिया। अधिकारियों ने कहा कि हमले का दायरा बढ़ने की संभावना है। अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यालय एवं आवास ‘व्हाइट हाउस’ ने कहा कि हमला करने से पहले उससे सलाह ली गई है और उसने इजराइल के फैसले का समर्थन किया।

इजराइली सेना ने लोगों को पूर्वी गाजा छोड़ने और मध्य की ओर बढ़ने का आदेश दिया, जिससे संकेत मिलते हैं कि इजराइल जल्द ही नये सिरे से जमीनी सैन्य अभियान शुरू कर सकता है। नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा, ‘‘इजराइल अब सैन्य ताकत बढ़ाकर हमास के खिलाफ कार्रवाई करेगा।’’ रमजान के महीने के दौरान हुए इस हमले से वह युद्ध फिर से शुरू हो सकता है, जिसमें पहले ही हजारों फलस्तीनी मारे जा चुके हैं और गाजा में व्यापक तबाही हुई है। साथ ही, इससे हमास द्वारा बंधक बनाए गए लगभग दो दर्जन इजराइली बंधकों की स्थिति को लेकर भी सवाल उठते हैं।

टॅग्स :इजराइलHamasबेंजामिन नेतन्याहूअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट