लाइव न्यूज़ :

इजराइल ने आतंकवादी संगठन हमास के ठिकानों पर की बमबारी

By भाषा | Updated: March 3, 2019 15:28 IST

इज़राइली सेना ने एक बयान में बताया कि गाज़ा पट्टी से विस्फोटक उपकरण से लैस कई गुब्बारों को इज़राइली क्षेत्र की ओर भेजा गया था, जिसके बाद यह हमला किया गया।

Open in App

इज़राइल के लड़ाकू विमानों ने गाज़ा पट्टी पर हमास के दो ठिकानों पर बमबारी की है। एक सुरक्षा सूत्र ने रविवार को यह जानकारी दी। 

हमास सुरक्षा सूत्र ने बताया कि ‘विस्फोटक उपकरण’ से लैस गुब्बारों को इज़राइली शहर की ओर भेजने की सेना की रिपोर्ट के बाद यह हमला किया गया।सूत्र के मुताबिक, गाज़ा पट्टी के अल बुरीज और राफेह में शनिवार देर शाम किए गए हमले में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। इज़राइली सेना ने एक बयान में बताया कि गाज़ा पट्टी से विस्फोटक उपकरण से लैस कई गुब्बारों को इज़राइली क्षेत्र की ओर भेजा गया था, जिसके बाद यह हमला किया गया।बयान में कहा गया, ‘‘ किसी के घायल होने या कोई नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है।’’ बुधवार शाम इज़राइल के लड़ाकू विमानों ने गाज़ा में कई ठिकानों को निशाना बनाया था क्योंकि फलस्तीन एंक्लेव से विस्फोटक गुब्बारे छोड़े गए थे जिसमें इज़राइल में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया था।

टॅग्स :इजराइलआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल