लाइव न्यूज़ :

इस्माइल याकूब को मलेशिया का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया

By भाषा | Updated: August 20, 2021 15:37 IST

Open in App

कुआलालंपुर, 20 अगस्त (एपी) मलेशिया के सुल्तान ने शुक्रवार को इस्माइल साबरी याकूब को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया, जिसके साथ ही देश में सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहे राजनीतिक दल की फिर से वापसी हो गई। सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह ने कहा कि इस्माइल को 114 सांसदों का समर्थन यानी बहुमत हासिल है। उन्होंने कहा कि इस्माइल (61) शनिवार को मलेशिया के नौवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस्माइल इससे पहले मुहिद्दीन यासीन की सरकार में उप प्रधानमंत्री थे। यासीन ने गठबंधन में अंतर्कलह के चलते बहुमत खोने के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वह 18 महीने से कम समय तक देश के प्रधानमंत्री रहे। मुहिद्दीन के गठबंधन को बरकरार रखने के लिये इस्माइल की नियुक्ति जरूरी थी। इस्माइल के प्रधानमंत्री नियुक्त होने के बाद देश में यूनाइटेड मलयज नेशनल ऑर्गनाइजेशन (यूएमएनओ) फिर से सत्ता में लौट आया है। साल 1957 में ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद से 2018 तक यूएमएनओ सत्ता में रहा। करोड़ों रुपये के वित्तीय प्रकरण के चलते 2018 में हुए चुनाव में उसे सत्ता गंवानी पड़ी थी। मलेशिया में सुल्तान की भूमिका काफी हद तक औपचारिक होती है, लेकिन वह उस व्यक्ति को नियुक्त करता है जिसे वह मानता है कि संसद में उसे प्रधानमंत्री के रूप में बहुमत का समर्थन प्राप्त है और प्रांत के शासक उसे ऐसी नियुक्तियों पर सलाह दे सकते हैं। इस्माइल की उम्मीदवारी का विरोध करने वाले मलेशियाई लोगों ने एक ऑनलाइन याचिका शुरू की है, जिसमें अब तक 3,40,000 से अधिक हस्ताक्षर किए गए हैं। कई लोगों का मानना ​​​​है कि इस्माइल की नियुक्ति यथास्थिति को बरकरार रखेगी। सात महीने की आपातस्थिति और जून से लॉकडाउन के बावजूद मलेशिया में प्रति व्यक्ति संक्रमण दर और मृत्यु दर दुनिया में सबसे अधिक है। जून के बाद से संक्रमण के दैनिक मामलों में दोगुनी वृद्धि हुई है। बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड 22,928 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 15 लाख हो गई। अब तक कुल 13 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारआतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट, कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं?, भारत और मलेशिया के बीच 11 समझौतों और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर, वीडियो

विश्वPM Modi in Malaysia: अर्थव्यवस्था, रक्षा और व्यापार..., मलेशिया और भारत का संयुक्त बयान जारी; जानें पीएम मोदी और PM इब्राहिम की बातचीत के बारे में

विश्व'भारत जल्द ही मलेशिया में नया दूतावास खोलेगा': कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

क्रिकेटU19 Asia Cup 2025: भारत ने मलेशिया को 315 रनों से रौंदा, दीपेश देवेंद्रन ने झटके 5 विकेट, विरोधी टीम 93 रनों पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा