लाइव न्यूज़ :

परमाणु मुद्दे पर बातचीत बंद होने के लिए ईरान के सर्वोच्च नेता ने अमेरिका की आलोचना की

By भाषा | Updated: July 28, 2021 16:23 IST

Open in App

तेहरान, 28 जुलाई (एपी) ईरान के सर्वोच्च नेता ने तेहरान के मिसाइल कार्यक्रम और क्षेत्रीय प्रभाव तथा नाभिकीय मुद्दों पर वियना में हुई बैठक के बेनतीजा होने पर बुधवार को अमेरिका को “अडियल” करार दिया। अयातुल्ला खामनेई का बयान ऐसे समय आया है जब उनके समर्थन से इब्राहिम रायसी अगले सप्ताह राष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहे हैं और नाभिकीय समझौते पर वियना में बातचीत रुक गई है।

हालांकि रायसी ने कहा है कि वह समझौते पर बातचीत दोबारा शुरू करना चाहते हैं और आर्थिक प्रतिबंध हटाने के बदले यूरेनियम संवर्धन को सीमित करने के लिए तैयार हैं लेकिन खामनेई ने अपने बयान में और अधिक कड़ा रवैया अपनाने को कहा है।

दोनों नेताओं ने 2015 में हुए परमाणु समझौते के दौरान अपनाए गए रवैये के लिए निवर्तमान राष्ट्रपति हसन रूहानी के आठ साल के कार्यकाल को बचकाना करार दिया है। सरकारी टेलीविजन चैनल पर खामनेई ने कहा, “आपके अनुभव को दूसरों को अपनाना चाहिए। यह अनुभव पश्चिमी देशों का अविश्वास है।”

उन्होंने कहा, “इस सरकार ने यह दिखाया है कि पश्चिमी देशों में विश्वास करना व्यर्थ है। पश्चिमी देश हमारी मदद नहीं करते, उन्हें जहां मौका मिलता है, वे हमला करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?