लाइव न्यूज़ :

ईरान की एकमात्र परमाणु ऊर्जा इकाई को अचानक अस्थायी तौर पर बंद किया गया

By भाषा | Updated: June 20, 2021 23:56 IST

Open in App

तेहरान, 20 जून (एपी) ईरान की एकमात्र परमाणु ऊर्जा इकाई को अचानक अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया और इस आपातकालीन कदम को लेकर कोई स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। सरकारी टीवी चैनल ने रविवार को यह जानकारी दी।

राज्य विद्युत ऊर्जा कंपनी के अधिकारी घोलामाली राखशानिमेहर ने टीवी पर एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि बुशहर स्थित इकाई को शनिवार को बंद किया गया जोकि करीब तीन से चार दिनों के लिए बंद रहेगी। हालांकि, उन्होंने इस बारे में अधिक विवरण साझा नहीं किया लेकिन ऐसा पहली बार है जब ईरान ने इकाई को आपातकालीन तौर पर बंद किया है।

दक्षिणी बंदरगाह शहर बुशहर में स्थित इस इकाई को वर्ष 2011 में रूस की मदद से शुरू किया गया था। परमाणु अधिकारी महमूद जाफरी ने मार्च में कहा था कि इस इकाई को बंद करना पड़ सकता है क्योंकि तेहरान इसके लिए आवश्यक कल-पुर्जे और उपकरण खरीदने में असमर्थ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...