लाइव न्यूज़ :

ईरान के नए राष्ट्रपति ने क्षेत्रीय तनाव के बीच शपथ ग्रहण की

By भाषा | Updated: August 5, 2021 20:54 IST

Open in App

तेहरान, पांच अगस्त (एपी) ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्लाह अली खामनेई के करीबी इब्राहिम रईसी ने बृहस्पतिवार को देश के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही इस्लामी गणराज्य की सभी शाखाओं में अब कट्टरपंथियों का प्रभुत्व कायम हो गया है।

पूर्व न्यायपालिका प्रमुख रईसी ने क्षेत्रीय तनाव के बीच संसद में एक समारोह के दौरान राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की। वह पश्चिमी देशों के प्रति अपने अविश्वास के लिए जाने जाते हैं।

क्षेत्रीय तनाव जारी रहने के बीच वर्ष 2015 के महत्वपूर्ण परमाणु समझौते पर अमेरिका और ईरान के बीच परोक्ष वार्ता थम गई है क्योंकि वाशिंगटन ने तेहरान पर लगाए गए प्रतिबंधों में ढील नहीं दी है।

रईसी ने राष्ट्रपति के रूप में आधा घंटे के अपने पहले भाषण में कहा, ‘‘ये प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम ऐसी किसी भी कूटनीतिक योजना का समर्थन करेंगे जिससे इस लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिले।’’

शिया पंरपरा के अनुरूप काली पगड़ी पहने रईसी ने अपने दाएं हाथ में कुरान लेकर राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।

रईसी ने अपने संबोधन में अमेरिकी प्रतिबंधों को खत्म करनेवाली कूटनीति अपनाने और पड़ोसियों, खासकर सुन्नी प्रतिद्वंद्वी सऊदी अरब के साथ मतभेदों को दूर करने पर जोर दिया, लेकिन कहा कि समूचे क्षेत्र में दुश्मनों से शक्ति संतुलन के लिए ईरान अपनी शक्ति बढ़ाएगा।

देश के इतिहास में सबसे कम मतदान प्रतिशत वाले राष्ट्रपति चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करनेवाले रईसी के समक्ष अनेक चुनौतियां हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला