लाइव न्यूज़ :

Iran Attacks: कच्चे तेल की कीमत में 4.5 फीसदी उछाल, भारत पर पड़ेगा बुरा असर

By स्वाति सिंह | Updated: January 8, 2020 08:35 IST

इराक स्थित अमेरिका के एयरबेस पर ईरान ने मिसाइलों से हमला किया है। पेंटागन के मुताबिक ईरान ने अमेरिकी एयरबेस पर एक दर्जन से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं। एयरबेस पर अमेरिका के साथ गठबंधन सेनाएं तैनात हैं। इस हमले में अमेरिका और गठबंधन सेनाओं को अभी तक किसी भी नुकसान की खबर नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देईरान ने इराक स्थित अमेरिका के दो एयरबेस पर मिसाइलों से हमला किया है।हमले की खबर के बाद तेल की कीमतों में बड़ा उछाल आया है।

इराक में अमेरिकी सैनिकों की मेजबानी करने वाले दो एयरबेसों पर हमले की खबर के बाद तेल की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। बाजार में कच्चे तेल की कीमत 4.5% बढ़कर 65.65 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। कच्चे तेल की कीमतों में तीन से पांच प्रतिशत की अनुमानित वृद्धि से देश का निर्यात कारोबार प्रभावित होगा।

कच्चे तेल के दामों में वृद्धि से निर्यात क्षेत्र पर प्रभाव पड़ना तय है क्योंकि सभी तरह के उत्पादन एवं सेवाओं में कच्चा तेल एक मध्यवर्ती सामान की तरह इस्तेमाल होता है। वहीं, एक अनुमान के मुताबिक तेल की कीमतों में 10 प्रतिशत की वृद्धि से व्यापार घाटा सात अरब डॉलर बढ़ जाएगा। इसके परिणामस्वरूप व्यापार घाटा 5.6 प्रतिशत बढ़ जाएगा और जीडीपी में 0.2 प्रतिशत की कमी आएगी। इससे रुपये पर भी दबाव बढ़ेगा और इसका असर महंगे आयात के रूप में सामने आयेगा। 

बता दें कासिम सुलेमानी के मारे जाने के बाद बढ़े तनाव के बीच ईरान ने इराक स्थित अमेरिका के दो एयरबेस पर मिसाइलों से हमला किया है। पेंटागन के मुताबिक ईरान ने अमेरिकी एयरबेस पर एक दर्जन से ज्यादा मिसाइलें दागी गई हैं। एयरबेस पर अमेरिका के साथ गठबंधन सेनाएं तैनात हैं। इस हमले में अमेरिका और गठबंधन सेनाओं को अभी तक किसी भी नुकसान की खबर नहीं है।

अमेरिकी रक्षा अधिकारी की मानें तो सुबह के लगभग साढ़े पांच बजे इराक में अमेरिकी सेना के ठिकानों पर 1 दर्जन मिसाइलों से हमला किया गया है। अमेरिका सेना बेस पर बुधवार तड़के मिसाइल हमले के बाद पेंटागन ने बयान जारी कर कहा कि वह हमले में हुए नुकसान का आकलन कर रहा है।

वहीं, सीएनएन न्यूज ने एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से इस खबर की पुष्टि की है कि जहां हमला हुआ वहां अमेरिकी सेना का बेस कैंप है।

टॅग्स :ईरानअमेरिकापेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल