लाइव न्यूज़ :

संवेदनशील परमाणु स्थलों पर संयुक्त राष्ट्र के कैमरों में नये मेमोरी कार्ड लगाने की अनुमति देगा ईरान

By भाषा | Updated: September 12, 2021 18:49 IST

Open in App

तेहरान, 12 सितंबर (एपी) कूटनीतिक जोर-आजमाइश को टालते हुए ईरान के असैन्य परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख मोहम्मद इस्लामी ने रविवार को कहा कि उनका देश अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों को देश के सभी संवेदनशील परमाणु स्थलों पर निगरानी कैमरों में नये मेमोरी कार्ड लगाने और वहां वीडियो रिकार्डिंग जारी रखने की अनुमति देने पर सहमत हो गया है।

इस्लामी ने रविवार को यहां अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रोस्सी के साथ बैठक के बाद इस निर्णय की घोषणा की। इस घोषणा के बाद भी आईएईए उसी स्थिति में है जिसका उसने फरवरी से सामना किया है।

ईरान अपने (परमाणु) स्थलों की सभी वीडियो रिकार्डिंग अपने पास ही रखता है क्योंकि 2015 के परमाणु करार पर अमेरिका एवं ईरान के लौटने पर वार्ता अब भी थमी हुई है। इस बीच ईरान कुछ मात्रा में यूरेनियम का उस स्तर तक संवर्धन कर रहा है जो हाथियार की श्रेणी वाली शुद्धता के बेहद करीब है और उसका भंडार भी लगातार बढ़ रहा है।

ग्रोस्सी ने कहा, ‘‘ मुझे यह कहते हुए खुशी है कि आज (हम) सकारात्मक नतीजे पर पहुंच पाये जो यहां एजेंसी के उपकरण के चलते रहने के लिए जरूरी है। ’’

उन्होंने कहा कि ‘‘यहां हमारे लिए आईएईए एवं दुनिया को इस बात की गारंटी देना एवं सूचना देना जरूरी है कि सभी कुछ ठीक ठाक चल रहा है।’’

इस्लामी ने ईरान एवं आईएईए के बीच वार्ता को ‘ बहुत ही तकनीकी’ बताया एवं कहा कि इसमें राजनीति की कोई गुजाइंश नहीं हैं । उन्होंने कहा कि ग्रोस्सी शीघ्र ही अधिकारियों के साथ ईरान लौटेंगे, लेकिन उन्होंने इसका ब्योरा नहीं दिया।

यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया कि ईरान पुरानी रिकार्डिंग की प्रतियां देगा या नहीं , जिसे उसने पहले नष्ट कर देने की धमकी दी थी।

इस्लामी ने कहा, ‘‘ नियमित तौर पर मेमोरी कार्ड ईरान में सीलबंद कर रखे जाते हैं। नये मेमोरी कार्ड कैमरों में डाले जायेंगे । यह नियमित कार्यक्रम और एजेंसी की निगरानी प्रणाली में प्राकृतिक प्रवृति है ।’’

आईएईए एवं ईरान की ओर से जारी संयुक्त बयान में कहा गया है कि दोनों पक्षों में केवल तौर तरीके एवं समय को लेकर सहमति बनी है।

इस घोषणा से अब ईरान को इस हफ्ते आईएईए की बोर्ड बैठक से पहले तैयारी करने के लिए कुछ वक्त मिल सकता है। पश्चिमी देश अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों के साथ सहयेाग नहीं करने को लेकर ईरान के विरूद्ध कार्रवाई करने के विषय पर आपस में चर्चा कर रहे हैं।

इस्लामी ने कहा कि ईरान उस बैठक में हिस्सा लेगा एवं आईएईए के साथ उसकी वार्ता जारी रहेगी।

आईएईए ने पिछले सप्ताह अपनी एक गोपनीय त्रैमासिक रिपोर्ट में सदस्य देशों से कहा था कि फरवरी से उसकी सत्यापन एवं निगरानी गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं कयोंकि ईरान निरीक्षकों को निगरानी उपकरणों का फुटेज नहीं लेने दे रहा है।

आईएईए ने यह भी कहा कि कुछ खास निगरानी उपकरण को तीन समय से अधिक समय तक बिना सर्विसिंग के नहीं छोड़ा जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर