लाइव न्यूज़ :

ईरान ने ‘मौत और त्रासदी’ पर पर्दा डालने के लिए इंटरनेट को बंद कर दियाः ट्रंप 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 22, 2019 17:30 IST

ईरान में पेट्रोल की कीमतें 200 गुना बढ़ा दी गई थी, जिसके कुछ ही घंटे बाद देशभर में प्रदर्शन शुरू हो गए थे। लोगों ने पुलिस थानों पर हमले किए, पेट्रोल पंपों को आग लगा दी और दुकानों में लूटपाट की। इंटरनेट के लगभग पूरी तरह से ठप होने से वहा के हालात के बारे में जानकारी मिलना बेहद मुश्किल हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने पांच मौत की पुष्टि की लेकिन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा कि मौत का वास्तविक आंकड़ा सौ के पार हो सकता है। संरा के मानवाधिकार कार्यालय ने कहा कि वह उन खबरों से चिंतित हैं जिनमें कहा गया है कि गोला बारुद के कारण कई लोगों की मौत हुई है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर आरोप लगाया कि उसने ‘मौत और त्रासदी’ पर पर्दा डालने के लिए इंटरनेट को बंद कर दिया है, इस बीच रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि सड़कों पर चल रहे विरोध प्रदर्शन खत्म हो चुके हैं।

ईरान पर अमेरिका ने पहले से आर्थिक और कूटनीतिक दबाव बना रखा है। ट्रंप के इंटरनेट बंद करने संबंधी ट्वीट से यह दबाव और बढ़ गया है। ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘ईरान इतना अधिक अस्थिर हो चुका है कि शासन ने पूरी इंटरनेट प्रणाली को ठप करवा दिया ताकि ईरान की जनता देश में जारी भयंकर हिंसा के बारे में बात भी नहीं कर पाए।’’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा, ‘‘वह नहीं चाहते कि जरा सी भी पारदर्शिता हो। उन्हें ऐसा लगता है कि दुनिया को पता ही नहीं चलेगा कि ईरान का शासन मौत और त्रासदी को अंजाम दे रहा है।’’ ईरान में पेट्रोल की कीमतें 200 गुना बढ़ा दी गई थी, जिसके कुछ ही घंटे बाद देशभर में प्रदर्शन शुरू हो गए थे। लोगों ने पुलिस थानों पर हमले किए, पेट्रोल पंपों को आग लगा दी और दुकानों में लूटपाट की। इंटरनेट के लगभग पूरी तरह से ठप होने से वहा के हालात के बारे में जानकारी मिलना बेहद मुश्किल हो गया।

अधिकारियों ने पांच मौत की पुष्टि की लेकिन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा कि मौत का वास्तविक आंकड़ा सौ के पार हो सकता है। संरा के मानवाधिकार कार्यालय ने कहा कि वह उन खबरों से चिंतित हैं जिनमें कहा गया है कि गोला बारुद के कारण कई लोगों की मौत हुई है।

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के मिशन ने एमनेस्टी द्वारा बताए गए मृतक आंकड़े को काल्पनिक बताया और कहा कि ईरान के खिलाफ भ्रामक जानकारी का अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स की आधिकारिक वेबसाइट में दंगाइयों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई करने के लिए सैन्य बलों की प्रशंसा की थी और बताया था कि शांति कायम हो चुकी है। ईरान में लगातार पांचवे दिन भी इंटरनेट बंद रहा। 

टॅग्स :अमेरिकाईरानडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा