लाइव न्यूज़ :

अजीत डोभाल ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी करने वालों को सबक सिखाने का किया वादा: ईरान

By रुस्तम राणा | Updated: June 9, 2022 17:23 IST

इस बीच ईरानी विदेशमंत्री की ओर से बयान आया है कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने वादा किया है कि पैंगबंर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी करने वालों को ऐसा सबक सिखाया जाएगा ताकि भविष्य में दोबारा कोई ऐसी गुस्ताखी न कर सके।

Open in App
ठळक मुद्देविदेशमंत्री ने कहा- डोभाल ने टिप्पणी करने वालों को सबक सिखाने का वादा कियाईरान के विदेशमंत्री ने अजीत डोभाल के साथ बैठक में उठाया था मुद्दा

दिल्ली: बीजेपी से निलंबित नेता नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल के द्वारा पैंगबर मोहम्मद के खिलाफ की गई कथित टिप्पणी को लेकर भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हो रही है। इस बीच ईरानी विदेश मंत्री की ओर से बयान आया है कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने वादा किया है कि पैंगबंर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी करने वालों को ऐसा सबक सिखाया जाएगा ताकि भविष्य में दोबारा कोई ऐसी गुस्ताखी न कर सके।

दरअसल, भारत और ईरान ने बुधवार को नई दिल्ली में व्यापार, संपर्क और आतंकवाद विरोधी सहयोग पर व्यापक बातचीत की। पैगंबर विवाद के बीच भारत दौरे पर आए ईरानी विदेश मंत्री होसैन अमीर अब्दुल्लाहियन ने कथित तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ एक बैठक में यह मामला उठाया था।

इस मुलाकात के बाद ईरान के विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, "हमारे द्विपक्षीय रणनीतिक वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए पीएम मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और अन्य भारतीय अधिकारियों से मिलकर खुशी हुई। तेहरान और नई दिल्ली ईश्वरीय धर्मों और इस्लामी पवित्रताओं का सम्मान करने और विभाजनकारी बयानों से बचने की आवश्यकता पर सहमत हैं। संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए दृढ़ संकल्प लिया गया।" 

पीटीआई ने ईरानी मीडिया के हवाले से कहा कि ब्दुल्लाहियन ने पैगंबर पर "अपमानजनक" टिप्पणियों से उत्पन्न "नकारात्मक माहौल" का मुद्दा उठाया और भारतीय पक्ष ने इस्लाम के संस्थापक के लिए भारत सरकार के सम्मान को दोहराया।

ईरानी मीडिया के अनुसार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने, पैगंबर मोहम्मद के संस्थापक के लिए भारत सरकार के सम्मान की पुष्टि करते हुए कहा कि अपराधियों से "इस तरह से निपटा जाएगा कि अन्य लोग सबक सीखेंगे"। 

वहीं कई रिपोर्टों के हवाले यह भी कहा गया है कि ईरानी विदेश मंत्री ने पैगंबर मुहम्मद के सम्मान के साथ-साथ उनकी धार्मिक सहिष्णुता और विभिन्न धर्मों के बीच ऐतिहासिक सह-अस्तित्व के लिए भारतीय लोगों और सरकार की प्रशंसा की है।

टॅग्स :अजीत डोभालईरानपैगम्बर मोहम्मदनूपुर शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."