लाइव न्यूज़ :

ईरान: राष्ट्रपति हसन रूहानी ने लगाया विदेशी ताकतों पर खाड़ी में असुरक्षा बढ़ाने का आरोप

By भाषा | Updated: September 22, 2019 17:12 IST

अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने शुक्रवार को घोषणा की कि अमेरिका सऊदी अरब के अनुरोध पर वहां और सैनिक भेज रहा है। उन्होंने कहा था कि ये बल रक्षात्मक प्रकृति के होंगे और इनका पूरा ध्यान हवाई और मिसाइल रक्षा पर होगा। रूहानी ने अपने भाषण में खाड़ी क्षेत्र में विदेशी ताकतों को ‘दूर रहने’ को कहा।

Open in App
ठळक मुद्देरूहानी ने खाड़ी में विदेशी ताकतों की मौजूदगी की रविवार को निंदा की रूहानी का यह बयान क्षेत्र में और सैनिक तैनात करने की अमेरिका की हालिया घोषणा की पृष्ठभूमि पर आया है।

 ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने खाड़ी में विदेशी ताकतों की मौजूदगी की रविवार को निंदा की और कहा कि ईरान शांति के लिए संयुक्त राष्ट्र में एक क्षेत्रीय सहयोग योजना पेश करेगा। रूहानी का यह बयान क्षेत्र में और सैनिक तैनात करने की अमेरिका की हालिया घोषणा की पृष्ठभूमि पर आया है।

रूहानी ने वार्षिक सैनिक परेड से पहले टेलीविजन में दिए अपने संबोधन में कहा,‘‘विदेशी ताकतें हमारे क्षेत्र के लिए और हमारे लोगों के लिए समस्याएं और असुरक्षा पैदा कर सकती है।’’ उन्होंने कहा कि ईरान आने वाले दिनों में संयुक्त राष्ट्र में शांति योजना पेश करेगा।

रूहानी ने कहा, ‘‘इस संवेदनशील और अहम ऐतिहासिक क्षण में हम अपने पड़ोसियों के लिए यह घोषणा करना चाहते हैं कि हम उनकी ओर मित्रता और भाईचारे का हाथ बढ़ाते हैं।’’ ईरान और अमेरिका के संबंध इस वक्त बेहद तनाव पूर्ण हैं और इसकी शुरुआत पिछले साल उस वक्त हुई जब अमेरिका ने 2015 के परमाणु समझौते से खुद को अलग कर लिया और ईरान पर अधिकतम दबाव बनाने के लिए उस पर अनेक प्रतिबंध लगाए।

अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने शुक्रवार को घोषणा की कि अमेरिका सऊदी अरब के अनुरोध पर वहां और सैनिक भेज रहा है। उन्होंने कहा था कि ये बल रक्षात्मक प्रकृति के होंगे और इनका पूरा ध्यान हवाई और मिसाइल रक्षा पर होगा। रूहानी ने अपने भाषण में खाड़ी क्षेत्र में विदेशी ताकतों को ‘दूर रहने’ को कहा। उन्होंने कहा कि अगर वे गंभीर हैं तो उन्हें हमारे क्षेत्र को हथियार प्रदर्शन के क्षेत्र में तब्दील नहीं करना चाहिए।

रूहानी ने दो टूक कहा, ‘‘आपकी मौजूदी हमेशा हमारे क्षेत्र में पीड़ा और दुख लाई है। आप अपने आप को जितना हमारे क्षेत्र से और हमारे देशों से दूर रखेंगे, हमारे क्षेत्र में उतनी ही अधिक सुरक्षा रहेगी।’’ रूहानी का संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से पहले सोमवार को न्यूयार्क जाने का कार्यक्रम है। 

टॅग्स :ईरान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?