लाइव न्यूज़ :

ईरान ने नतान्ज हमले के संदिग्ध का नाम बताया, आरोपी फरार

By भाषा | Updated: April 17, 2021 18:02 IST

Open in App

तेहरान, 17 अप्रैल (एपी) ईरान के सरकारी टेलीविजन ने नतान्ज परमाणु स्थल के ‘सेंट्रीफ्यूज’ को हमले में बर्बाद करने के संदिग्ध का नाम सार्वजनिक किया और कहा कि वह हमला होने से पहले देश छोड़कर भाग चुका था।

फिलहाल 11 अप्रैल को हुए हमले से कितना नुकसान हुआ यह स्पष्ट नहीं है, यह ऐसे समय हुआ जब ईरान विश्व शक्तियों के साथ समझौते में अमेरिका को फिर से प्रवेश की अनुमति देने और अपने ऊपर लगे आर्थिक प्रतिबंधों को हटाने के लिये उनसे बातचीत कर रहा है।

ईरान इस हमले की प्रतिक्रिया में अब 60 प्रतिशत शुद्धता के साथ यूरेनियम का संवर्धन कर रहा है, जो अब तक के उसके सर्वोच्च स्तर से तीन गुना ज्यादा है। हमले और उसे लेकर ईरान की प्रतिक्रिया ने पश्चिम एशिया में तनाव को और बढ़ा दिया है, जहां तेहरान और हमले के संदिग्ध इजराइल के बीच जंग के बादल अब भी मंडरा रहे हैं।

सरकारी टेलीविजन ने संदिग्ध का नाम रजा करीबी बताया है, जो 43 साल का है। खबर में उसकी पासपोर्ट आकार की एक तस्वीर भी दिखाई गई और बताया गया कि उसका जन्म पड़ोसी शहर कशहन में हुआ था।

रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख नहीं किया गया कि करीबी इस्लामी गणराज्य के सबसे सुरक्षित केंद्रों में से एक तक पहुंचा कैसे।

रिपोर्ट में उसकी गिरफ्तारी की मांग संबंधी इंटरपोल का “रेड नोटिस” भी दिखाया गया। इंटरपोल के सार्वजनिक डेटाबेस पर हालांकि गिरफ्तारी का यह नोटिस तत्काल उपलब्ध नहीं नजर आ रहा। फ्रांस के लियोन में स्थित इंटरपोल ने इस मामले में टिप्पणी के अनुरोध पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

टीवी की खबरों में कहा गया कि कानूनी माध्यमों से करीबी को वापस ईरान लाने के लिये “आवश्यक कार्रवाई” की जा रही है। हालांकि, इस बारे में और विवरण नहीं दिया गया।

टीवी प्रसारण के दौरान दिखाए गए कथित इंटरपोल “रेड नोटिस” में उसके यात्रा इतिहास विवरण में स्पेन, संयुक्त अरब अमीरात, केन्या, इथियोपिया, कतर, तुर्की, युगांडा, रोमानिया और अन्य देशों के नाम नजर आ रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना