लाइव न्यूज़ :

Iran Fire Drug Rehabilitation Centre: ईरान नशा मुक्ति केंद्र में आग, 27 लोगों की मौत और 17 अन्य लोग घायल, चारों ओर हाहाकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 3, 2023 13:45 IST

Iran Fire Drug Rehabilitation Centre: टेलीविजन चैनल ने बताया कि देश की राजधानी तेहरान से करीब 200 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में स्थित लैंग्राउड शहर के अस्पतालों में 17 घायलों को भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकम से कम 27 लोगों की मौत हो गई।वीडियो में आग की लपटें उठती नजर आ रही हैं।आग पर काबू पा लिया गया है और प्राधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

Iran Fire Drug Rehabilitation Centre: पूर्वी ईरान में एक नशा मुक्ति केंद्र में शुक्रवार को आग लग जाने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य लोग घायल हो गए। ईरान के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। सरकारी टेलीविजन चैनल ने बताया कि देश की राजधानी तेहरान से करीब 200 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में स्थित लैंग्राउड शहर के अस्पतालों में 17 घायलों को भर्ती कराया गया है।

उसने बताया कि निजी नशामुक्ति केंद्र में शुक्रवार तड़के आग लगी, जिसमें कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। चैनल द्वारा प्रसारित वीडियो में आग की लपटें उठती नजर आ रही हैं। चैनल ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और प्राधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

ईरान में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किए जाने, पुराने ढांचे और अपर्याप्त आपात सेवाओं के कारण इस प्रकार के हादसे होना आम बात है। इससे पहले सितंबर में ईरान के रक्षा मंत्रालय के मालिकाना हक वाली एक कार बैटरी फैक्टरी में एक सप्ताह से भी कम समय में दो बार आग लगी थी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था।

टॅग्स :ईरानPoliceआग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल