लाइव न्यूज़ :

रूस में खोजी पत्रकार के अपार्टमेंट की तलाशी ली गई

By भाषा | Updated: April 10, 2021 16:20 IST

Open in App

मास्को, 10 अप्रैल (एपी) रूसी प्राधिकारी एक प्रमुख खोजी पत्रकार को उसके अपार्टमेंट की तलाशी लेने के बाद पूछताछ के लिए ले गए। वहीं, उक्त पत्रकार जिस समाचार वेबसाइट के लिए काम करते हैं उसने कहा कि ये कार्रवाई राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक के बारे में एक खबर से जुड़ी होने की आशंका है।

‘वाज़निख इस्तोरी’ वेबसाइट के मुख्य संपादक रोमन एनिन को गोपनीयता के उल्लंघन संबंधी एक आपराधिक मामले में गवाह माना जाता है। एनिन की अधिवक्ता एना स्तावित्सकाया ने शनिवार को रूसी समाचार एजेंसियों को बताया कि एनिन ने सवालों के जवाब देने से इनकार कर दिया और उन्हें छोड़ दिया गया लेकिन सोमवार को फिर से उनसे पूछताछ होनी है।

‘वाज़निख इस्तोरी’ ने कहा कि पूछताछ 2016 की एक खबर से संबंधित होने की आशंका है जो एनिन ने एक स्वतंत्र अखबार ‘नोवाया गजेता’ के लिए लिखी थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि एक सुपर-यॉट रूसी सरकारी तेल कंपनी रोजनेफ्त के प्रमुख इगोर सेचिन की है।

‘नोवाया गजेता’ को एक दीवानी अदालत के एक मामले के परिणामस्वरूप उक्त खबर को वापस लेने का आदेश दिया गया था, लेकिन इस मामले में एक आपराधिक मामला वर्षों से लंबित है।

रोसनेफ्त रूस की दूसरी सबसे बड़ी सरकार नियंत्रित कंपनी है जिसका 2020 में राजस्व में 79.6 अरब डॉलर था। तेल निर्यात रूस की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है और सेचिन की स्थिति उन्हें काफी प्रभावशाली बनाती है।

वह रोजनेफ्त में पद संभालने से पहले पुतिन के कार्यकाल में उप प्रधानमंत्री थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH