लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय संस्था ‘गावी’ गरीब देशों के लिए जॉनसन के 20 करोड़ टीके की खरीदारी करेगी

By भाषा | Updated: May 21, 2021 18:28 IST

Open in App

जिनेवा, 21 मई (एपी) अंतरराष्ट्रीय संस्था ‘गावी-द वैक्सीन एलायंस’ ने जॉनसन एंड जॉनसन के कोरोना वायरस रोधी टीके की 20 करोड़ खुराकें खरीदने के लिए एक समझौता किया है। इससे गरीब देशों को टीका वितरित करने में संयुक्त राष्ट्र की पहल को बढ़ावा मिलेगा।

‘गावी’ ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इस साल 20 करोड़ टीके खरीदने के लिए एक समझौता किया गया है।

इस सप्ताह की शुरुआत में संयुक्त राष्ट्र की ‘‘कोवैक्स’ पहल को बड़ा झटका लगा था क्योंकि टीकों की आपूर्ति करने वाली सबसे बड़ी कंपनी ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ ने कहा था कि भारतीय उपमहाद्वीप में महामारी की खौफनाक स्थिति से निपटने के मद्देनजर वह साल के अंत तक टीके की आपूर्ति नहीं कर पाएगी।

‘गावी’ ने कहा कि जॉनसन एंड जॉनसन की 20 करोड़ खुराकें गरीब देशों के साथ उन अमीर देशों को भी मिलेगी जिन्होंने ‘कोवैक्स’ पहल में अतिरिक्त टीके मुहैया कराने की गारंटी दी है। इस महीने कनाडा को ‘कोवैक्स’ पहल के जरिए एस्ट्राजेनेका की 6,00,000 खुराकें मिली थी।

‘गावी’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सेठ बर्कले ने कहा, ‘‘एक खुराक वाले टीके के कारण कठिन, दुर्गम क्षेत्रों के लिए जॉनसन एंड जॉनसन के टीके की अहमियत बढ़ जाती है।’’

बर्कले ने कहा कि संस्था अगले साल के लिए 30 करोड़ और टीके खरीदने के लिए जॉनसन एंड जॉनसन के साथ बातचीत कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'